न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 10 साल बाद भी धर्म को लेकर ट्रॉल होती हैं सोहा, ‘अतरंगी रे’ फेम एक्टर ने की इस एक्ट्रेस के साथ शादी

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान इन दिनों अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 12:16:00

2 News : शादी के 10 साल बाद भी धर्म को लेकर ट्रॉल होती हैं सोहा, ‘अतरंगी रे’ फेम एक्टर ने की इस एक्ट्रेस के साथ शादी

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें सोहा ने एक खतरनाक और डरावना रोल प्ले किया है। सोहा की शादी साल 2015 में एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू के साथ हुई थी। सोहा मुस्लिम और कुणाल हिंदू हैं। ऐसे में इंटरफेथ शादी करने के चलते कपल को आज भी ट्रॉल किया जाता है। सोहा ने हाल ही ‘स्क्रीन’ के साथ बातचीत की। सोहा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर अपने निजी फैसलों जैसे बेटा न होने के कारण घेरा जाता है।

वह अपनी बेटी इनाया की मां बनकर खुश हैं, लेकिन हायर एजुकेटेड लोग भी मानते हैं कि बेटे के बिना उनका जीवन अधूरा है। इसके अलावा अभी भी यह भावना बनी हुई है कि मैंने किसी को निराश किया है। धार्मिक मतभेदों के बावजूद कुणाल से शादी करने के फैसले को भी लोग गलत बताते हैं। सोहा ने कहा कि मैं थोड़ी मोटी चमड़ी वाली हो गई हूं। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती लेकिन एक बात जो मुझे हैरान करती है, वह यह है कि जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं, तो लोग मेरे धर्म पर कमेंट करना शुरू कर देते हैं।

क्योंकि मैंने एक हिंदू परिवार में शादी की है, मेरी मां का सरनेम हिंदू है और उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की। आम तौर पर अगर हम दिवाली पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो लोग पूछते हैं कि आपने कितने रोजे रखे हैं। अगर हम होली पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो कमेंट में लिखा जाता है कि आप किस तरह के मुस्लिम हैं? इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे मैं नोटिस करती हूं। लोगों के बारे में बुरा-भला कहने से उन्हें खुशी मिलती है। गौरतलब है कि सोहा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एजुकेशन ली है। उन्होंने ‘रंग दे बसंती’ और ‘तुम मिले’ जैसी चर्चित फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कुछ बुक्स भी लिखी हैं।

आशीष वर्मा और रोनजिनी चक्रवर्ती ने शेयर की शादी की तस्वीरें

‘अतरंगी रे’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आशीष वर्मा ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रोनजिनी चक्रवर्ती शादी कर ली है। उन्होंने 2 अप्रैल को मुंबई में बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी बेहद निजी तरीके से की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे। अब कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

एक फोटो में आशीष दुल्हन के गाल पर प्यार से किस करते दिखाई दिए, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस में डॉक्युमेंट्स पर साइन करते नजर आए। आशीष ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जबकि रोनजिनी लाल साड़ी में बेहद सुंदर नजर आईं। इस पोस्ट में उन्होंने तारीख के साथ रिंग, दिल वाली इमोजी भी जोड़ी। उल्लेखनीय है कि आशीष और रोनजिनी पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

उनकी मुलाकात ‘आर्टिकल 15’ के सेट पर हुई थी। बता दें आशीष के खाते में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘हेलमेट’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्में भी हैं, जिनमें उनकी अदाकारी नोटिस की गई। दूसरी ओर, रोनजिनी को ‘तुंबाड’, ‘सिंबा’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में देखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी