न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ पर अखिलेश यादव का बयान, बताया- कब जाएंगे प्रयागराज?

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 3:23:36

महाकुंभ पर अखिलेश यादव का बयान, बताया- कब जाएंगे प्रयागराज?

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया। इस पर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा, "मां गंगा हरिद्वार से लेकर पश्चिम बंगाल तक बहती हैं, और हर स्थान का अपना महत्व है। मैं महाकुंभ में तब जाऊंगा, जब मां गंगा मुझे बुलाएंगी।"

महाकुंभ: परंपरा और आस्था पर अखिलेश का बयान

अखिलेश यादव ने महाकुंभ को हिंदू परंपरा का अहम हिस्सा बताते हुए कहा, "महाकुंभ हजारों सालों से साधु-संतों और ऋषि-मुनियों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। संगम पर स्नान करने और पूजा-अर्चना के दौरान इन संतों का दर्शन करना अपने आप में एक बड़ा अनुभव होता है। यह आयोजन महाकुंभ की शोभा बढ़ाता है।"

सरकार पर अव्यवस्थाओं को लेकर निशाना

महाकुंभ में जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने व्यवस्थाओं में कमियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, "इतने संसाधनों के बावजूद अगर किसी प्रकार की अव्यवस्था होती है, तो यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। आज के डिजिटल युग में हर चीज रिकॉर्ड हो रही है। सरकार को इन कमियों पर ध्यान देना चाहिए और इन्हें दूर करना चाहिए।"

'मां गंगा बुलाएंगी, तब करेंगे संगम स्नान'

उन्होंने आगे कहा, "गंगा हरिद्वार से पश्चिम बंगाल तक बहती हैं। जो जहां डुबकी लगाना चाहे, लगा सकता है। हर स्थान का अपना अलग महत्व है। मकर संक्रांति के दिन मैंने हरिद्वार में गंगा स्नान किया। संगम कब जाऊंगा, यह मां गंगा तय करेंगी।"

केशव मौर्य का पलटवार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव महाकुंभ में डुबकी लगाने से डर रहे हैं। वह भय के कारण प्रयागराज नहीं आए। अब उन्हें प्रायश्चित की डुबकी लगानी चाहिए।" इसके अलावा, उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए सपा पर निशाना साधा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप