Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: जबलपुर में कोरोना का भयानक रूप, श्मशान घाटों में नहीं बुझ रही चिताओं की आग

जबलपुर के श्मशानों में चिताओं की आग बुझती नहीं दिख रही है। शहर का चौहानी श्मशान घाट मानो काशी का श्मशान घाट बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 10:50:43

MP News: जबलपुर में कोरोना का भयानक रूप, श्मशान घाटों में नहीं बुझ रही चिताओं की आग

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक छोटी सी लापरवाही आपको इस वैश्विक महामारी की जद में ला सकती है। अगर कोरोना को आपने हल्के में लिया है तो जबलपुर के श्मशानों से आ रही भयावह तस्वीरें आपकी रूह कंपा देंगीं। यहां चिताओं का अंबार लगा है।

दरअसल, जबलपुर के श्मशानों में चिताओं की आग बुझती नहीं दिख रही है। शहर का चौहानी श्मशान घाट मानो काशी का श्मशान घाट बन गया है। चिताएं अनवरत रूप से जल रही हैं। यह हालात बीते 1 महीने से हैं, जहां कोरोना संक्रमित और सस्पेक्टेड मरीजों की मौत के बाद एक के बाद एक चिताएं जल रही हैं। इसे कोरोना का सबसे भयावह रूप समझा जा सकता है। अंतिम संस्कार करने वाली संस्था ने प्रतिदिन 10 से 12 लोगों की मौत होने की बात कही है।
जबलपुर के चौहानी श्मशान घाट पर चिताएं लगातार जल रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 डेडिकेटेड इस श्मशान घाट में 30 दिनों के अंदर 80 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों और सस्पेक्टेड व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। कोविड-19 मरीजों का अंतिम संस्कार करने वाली मोक्ष संस्था लगातार इस काम में जुटी है। उसकी खुद की जानकारी में औसतन रोजाना 10 से 12 कोविड-19 मरीजों की मौत हो रही है, जिसका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनकी संस्था के सदस्य करते हैं। बेशक जबलपुर में आसपास के 14 जिलों के मरीज आते हैं, लेकिन जबलपुर में भी रोजाना पांच से 6 मरीज कोरोना के चलते काल के मुंह में समा रहे हैं। सरकारी आंकड़े इससे अलग हैं। सरकारी आंकड़ों में तो बीते 1 महीने में जबलपुर में मात्र 16 मौतें ही हुई हैं। जिम्मेदार कहते हैं कि कोरोना मृत मरीजों के ऑडिट के चलते जैसे- जैसे तस्वीर साफ होती है। वैसे हम कोरोना से मृत मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी करते हैं। आपको बता दे, मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां, मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,073 की मौत हुई है। फिलहाल 24,155 लोगों का इलाज चल रहा है। कल मिले मरीजों में सबसे ज्यादा इंदौर में 805 और भोपाल में 618 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के कोरोना संक्रमित रोगियों में से 61% रोगी होम आईसोलेशन में हैं, जबकि 39% मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

मध्यप्रदेश में शाजापुर में 7 अप्रैल की रात 8 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 13 शहरों में भी रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका फैसला जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा है। मध्य प्रदेश में अभी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बड़वानी, बैतूल, खरगोन और रतलाम में संडे लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इन शहरों के अलावा इस संडे से मुरैना में भी लॉकडाउन किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका