न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों ने बनाए 25 पक्के मकान, दो हजार और निर्माण की तैयारी

तीनों कृषि कानूनों की रद्द कराने की मांग को लेकर सिंघु, टीकरी, शाहजहांपर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 12:51:31

टीकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों ने बनाए 25 पक्के मकान, दो हजार और निर्माण की तैयारी

तीनों कृषि कानूनों की रद्द कराने की मांग को लेकर सिंघु, टीकरी, शाहजहांपर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे है। किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा सोनीपत में जीटी रोड पर पक्का निर्माण करने के बाद अब टीकरी बॉर्डर पर भी ऐसा ही नजारा सामने आया है। यहां पर किसान सोशल आर्मी स्थायी निर्माण बना लिया है और कई जगहों पर जारी है। निर्माण कार्य की गति इतनी तेज है कि एक ही दिन में कमरे की दीवार करीब आठ फुट खड़ी कर दी गई है। अब आंदोलनकारी इसे डबल स्टोरी बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, निर्माण रुकवाने पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार की मानें तो सड़क पर निर्माण अवैध है। फिलहाल काम बंद करवा दिया गया है। शनिवार को बातचीत कर अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा।

इस निर्माण को लेकर किसान सोशल आर्मी से जुड़े अनिल मलिक का कहना है कि यहां पर निर्मित घर पक्के तौर पर मजबूती के साथ बनाए गए हैं, जैसे कि प्रदर्शनकारी किसानों के हौसले हैं। अनिल मलिक ने बताया है कि टीकरी बॉर्डर पर अब तक 25 पक्के घर बना दिए गए हैं और 2000 और निर्माण की तैयारी है।

उधर, सोनीपत स्थित जीटी रोड पर भी पंजाब की किसान जत्थेबंदी के नेता मनजीत राय भी स्वीकार किया है कि उनकी जत्थेबंदी यहां पर पक्का निर्माण करा रही है। मनजीत ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में हिम्मत है तो इसे रोककर दिखाए। मनजीत राय ने तो यहां तक कहा है कि तीनों नए कृषि कानूनों से जितना हमारा नुकसान होगा, उसकी भरपाई यहीं से करके जाएंगे। हमारा जितना नुकसान होगा, उतना हम यहां कब्जा करके बैठ जाएंगे और प्लॉट भी काटेंगे। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड की पानीपत-दिल्ली लेन पर मुख्य मंच से थोड़ा आगे ईंट-सीमेंट से कमरे बनाए जा रहे हैं। अभी नींव पर काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आंदोलनकारियों के लिए रैन बसेरे की तर्ज पर कमरे बनाए जा रहे हैं। चारों ओर से मोटी दीवार और ऊपर पराली की छत बनाने की तैयारी है। वहीं, जीटी रोड पर चल रहे पक्का निर्माण को रुकवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों की भी उन्होंने नहीं मानी। पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ देर के लिए निर्माण अवश्य रुका, लेकिन उनके जाने के बाद फिर शुरू हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म