न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल सरकार ने फिर लगाया पटाखों पर बैन, प्रदूषण से मिलेगी राहत

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाने का फैसला किया है और केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं बल्कि उसकी खरीद-बिक्री व निर्माण पर भी बैन लगेगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 2:55:50

केजरीवाल सरकार ने फिर लगाया पटाखों पर बैन, प्रदूषण से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाने का फैसला किया है और केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं बल्कि उसकी खरीद-बिक्री व निर्माण पर भी बैन लगेगा, यानी कि पिछले साल की तरह इस साल भी पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘इस साल भी “युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान” चलेगा।

सीएम केजरीवाल के निर्णय के अनुसार DPCC को निर्देश दिया जा रहा है कि इस साल भी पटाखों के निर्माण बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध लागू किया जाए। हमने अभी इसलिए यह निर्देश दिया है क्योंकि पुलिस अभी से पटाखों के निर्माण के लिए लाइसेंस देती है। इसलिए हमने निर्देश दिया है कि पुलिस किसी को भी लाइसेंस जारी न करे। पड़ोसी राज्यों से भी अपील है कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं।

उन्होंने कहा, ‘पिछले जनवरी से अगस्त तक दिल्ली में औसत AQI काफ़ी कम रहा। कल AQI 45 रिकॉर्ड हुआ, लेकिन जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होती है। दिल्ली और बाहर के प्रदूषण के कारण अक्टूबर नवम्बर में दिल्ली की हवा ज़हरीली हो जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी है।’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘कल हम देश के जाने माने पर्यावरणविद के साथ बैठक कर रहे हैं और 14 सितंबर को शाही विभागों की बैठक बुलाई गई है। अक्टूबर के पहले हफ़्ते में सीएम केजरीवाल विंटर एक्शन प्लान की घोषणा करेंगे। दिवाली हम धूमधाम से मनाते हैं लेकिन पटाखे जलाने से दिवाली के अगले दिन पूरी दिल्ली में धुएं की चादर आ जाती है और उसमें पराली का धुआं मिलने से AQI ख़तरनाक हो जाता है।’

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने 23/10/2018 को निर्णय दिया था कि सिर्फ़ ग्रीन पटाखों को अनुमति दी जाए लेकिन उसकी आड़ में सभी तरह के पटाखे जलाए गए। 1/12/2020 को NGT का आदेश आया कि जहां Poor कैटेगरी में प्रदूषण होता है, वहां पटाखों पर बैन लगाया जाए उसके बाद 2021 में DPCC ने पटाखों पर बैन लगाया, 2022 में भी यह लागू था। इस साल प्रदूषण में लगातार गिरावट हो रही है।’

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर साथ मिलकर प्रतिबंध होगा तो पटाखों के प्रदूषण को नियंत्रित करने में हम सफल होंगे। NGT का निर्णय सबके लिए है कि जहां भी Poor कैटेगरी में AQI हो वहां पटाखों पर प्रतिबंध लगे। रिसर्च के अनुसार, दिल्ली की तुलना में दोगुना प्रदूषण NCR के राज्यों से दिल्ली में आता है। CAQM की पिछले साल की कोशिशों से प्रदूषण में कमी आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी