न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया: टीचर ने 13 छात्राओं के साथ किया रेप, 8 हुई प्रेग्‍नेंट, सजा-ए-मौत

इंडोनेशिया के कोर्ट ने एक टीचर को मौत की सजा सुनाई है। इस टीचर पर इस्‍लामिक स्‍कूल में 13 छात्राओं के साथ रेप का आरोप है। रॉयटर्स के मुताबिक, टीचर हेरी वीरावन (Herry Wirawan) को फरवरी में बांडुंग (Bandung) में मौजूद सिटी कोर्ट ने आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Apr 2022 9:40:07

इंडोनेशिया: टीचर ने 13 छात्राओं के साथ किया रेप, 8 हुई प्रेग्‍नेंट, सजा-ए-मौत

इंडोनेशिया के कोर्ट ने एक टीचर को मौत की सजा सुनाई है। इस टीचर पर इस्‍लामिक स्‍कूल में 13 छात्राओं के साथ रेप का आरोप है। रॉयटर्स के मुताबिक, टीचर हेरी वीरावन (Herry Wirawan) को फरवरी में बांडुंग (Bandung) में मौजूद सिटी कोर्ट ने आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद अभियोजन पक्ष ने इस मामले में मौत की सजा दिए जाने की अपील की थी। रॉयटर्स के मुताबिक, ये केस इसलिए भी चर्चा में आया क्‍योंकि टीचर हेरी वीरावन (Herry Wirawan) के इस कुकृत्‍य के बाद इंडोनिशया में धार्मिक बोर्डिंग स्‍कूल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। वहीं इस बात की जरूरत महसूस की गई कि कैसे इन बच्‍चों को ऐसे स्‍कूल में सुरक्षित रखा जाए। हेरी वीरावन (Herry Wirawan) ने 2016 से लेकर 2021 के बीच 12 से 16 साल के बीच की उम्र की छात्राओं के साथ यौन शोषण किया था। इनमें से 8 छात्राएं गर्भवती हो गई थीं। ये बात न्‍यायधीश ने फरवरी में कही थी।

सोमवार को बांडुग हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट की वेबसाइट पर जो स्‍टेटमेंट जारी किया गया है। उसके मुताबिक कोर्ट ने कहा, 'हम आरोपी को इस मामले में मौत की सजा सुनाते हैं'। इस मामले में हेरी के वकील ने किसी भी तरह की प्रतिक्रया देने से मना कर दिया है। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्‍या वह इस मामले में अपील करेंगे? वहीं अभियोजन पक्ष ने भी कहा कि इस मामले में तभी कोई कमेंट करेंगे, जब तक उन्‍हें पूरा आदेश नहीं मिलेगा। वहीं देश के बाल संरक्षण मंत्री ने भी इस मामले में मौत की सजा दिए जाने का समर्थन किया। हालांकि, देश में मौजूद मानवाधिकार आयोग ने मौत की सजा दिए जाने का विरोध किया है। आयोग ने कहा कि ये उचित नहीं है।

इंडोनेशिया दुनिया के बड़े मुस्लिम राष्‍ट्रों में से एक है। यहां हजारों की संख्‍या में इस्‍लामिक बोर्डिंग स्‍कूल और अन्‍य धार्मिक स्‍कूल मौजूद हैं। जहां गरीब परिवार से आने वाले बच्‍चों को शिक्षा दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच