न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंकड़े डराने वाले! भारत में हर घंटे 150 कोरोना मरीजों की हो रही मौत

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिन से लगातार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 30000 को पार कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 1:07:46

आंकड़े डराने वाले! भारत में हर घंटे 150 कोरोना मरीजों की हो रही मौत

देश में कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते 24 घंटे में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई। नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। बीते सात दिन में यह तीसरा मौका है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है। कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिन से लगातार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 30,000 को पार कर रहा है। 10 दिन में कोरोना से 36,110 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में हर घंटे कोरोना से 150 कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। भारत में जितनी तेजी से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है वह एक दिन में किसी भी देश में आए मामलों में सबसे अधिक है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक अमेरिका में पिछले 10 दिनों में कोरोना से 34,798 मौतें हुई हैं जबकि ब्राजील में पिछले 10 दिन में ये आंकड़ा 32,692 रहा है। मेक्सिको में 13,897 और ब्रिटेन में 13,266 मौतें हुई है। भारत में कोरोना

देश में 13 राज्‍य ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक मौत रिकॉर्ड की गई है। जनसंख्‍या की दृष्टि से 13 में से सबसे छोटे राज्‍य उत्‍तराखंड में गुरुवार को 151 नई मौत रिकॉर्ड की गई है।

महाराष्‍ट्र में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले एक दिन में कोरोना से 853 लोगों की मौत हुई है। वहीँ, गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक राज्य में 49.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। 6.39 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली और कर्नाटक में मौत का ये आंकड़ा 300 से अधिक रहा है जबकि छत्‍तीसगढ़ में कोरोन से होने वाली मौत की संख्‍या 200 के पार रही है। उत्‍तराखंड के अलावा तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक मौत दर्ज की गई है।

राज्यों का बीते 24 घंटों का हाल-

महाराष्ट्र- 62,194 नए मरीज और 853 मौतें

कर्नाटक- 49,058 नए मरीज और 328 मौतें

उत्तर प्रदेश - 26,622 नए मरीज और 350 मौतें

दिल्ली - 19,133 नए मरीज और 335 मौतें

केरल- 42,464 नए मरीज और 63 मौतें

तमिलनाडु- 24,898 नए मरीज और 195 मौतें

मध्यप्रदेश - 12,421 नए मरीज और 86 मौतें

राजस्थान - 17,532 नए मरीज और 161 मौतें

हरियाणा- 14,840 नए मरीज और 177 मौतें

छत्तीसगढ़- 13,846 नए मरीज और 212 मौतें

गुजरात- 12,545 नए मरीज और 123 मौतें

पंजाब- 8,874 नए मरीज और 154 मौतें

असम- 4,936 नए मरीज और 46 मौतें

मिज़ोरम- 184 नए मरीज और 17 मौतें

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म