न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025 से गायब हो गए IIT बाबा अभय सिंह, गुरु ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जूना अखाड़े के सोलह मणि आश्रम में ठहरने वाले अभय बाबा के अचानक लापता होने पर उनके गुरु सोमेश्वर पुरी महाराज ने खुलासा किया कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि बाबा कहां चले गए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 9:12:47

 महाकुंभ 2025 से गायब हो गए IIT बाबा अभय सिंह, गुरु ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की शुरुआत से ही IIT वाले बाबा अभय सिंह काफी सुर्खियों में थे। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे थे, और उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन इसी बीच बाबा अभय सिंह अचानक महाकुंभ से गायब हो गए, जिससे यह सवाल उठने लगा कि आखिर वे कहां चले गए।

जूना अखाड़े से गायब हुए बाबा

जूना अखाड़े के सोलह मणि आश्रम में ठहरने वाले अभय बाबा के अचानक लापता होने पर उनके गुरु सोमेश्वर पुरी महाराज ने खुलासा किया कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि बाबा कहां चले गए हैं। न्यूज चैनल आज तक से बातचीत में एक अन्य साधु ने बताया कि बाबा को अभिमान हो गया था कि लोग उनसे मिलने के लिए उमड़ रहे हैं। उन्हें लगने लगा था कि वे कुछ भी कर सकते हैं।

‘आध्यात्मिक स्तर पर थे उच्च, पर नियंत्रण की कमी थी’

अभय सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उनका आध्यात्मिक स्तर काफी ऊंचा था, लेकिन प्रसिद्धि मिलने के बाद उनकी बातें जूना अखाड़े की छवि पर असर डाल सकती थीं। इसलिए उन्हें सबसे बड़े धर्माचार्य के पास भेज दिया गया। इसके बाद से बाबा कहां गए इसका कोई पता नहीं है।

माता-पिता भी आए, लेकिन नहीं हो सकी मुलाकात

अभय बाबा के माता-पिता भी उनसे मिलने के लिए आश्रम पहुंचे थे लेकिन वे बाबा से मुलाकात नहीं कर सके। निराश और आंसुओं के साथ उन्हें वापस लौटना पड़ा। एक साधु ने बताया कि बाबा को सलाह दी गई थी कि वे अपनी शक्तियों को नियंत्रित करने के लिए किसी को मार्गदर्शक बनाएं लेकिन वे किसी को गुरु मानने के लिए तैयार नहीं थे।

आपको बता दे, IITian बाबा अभय सिंह ग्रेवाल हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी बॉम्बे से मास्टर की डिग्री हासिल कर और फिर कनाडा में एक बढ़िया नौकरी के बाद भी जब अभय को आंतरिक शांति नहीं मिली तो उन्होंने आध्यात्मिक की दुनिया में कदम रखा। उनके पिता करण ग्रेवाल, जो झज्जर न्यायालय में अधिवक्ता हैं, ने एक निजी टीवी चैनल से अपने बेटे के अनोखे सफर पर बात की। उन्होंने बताया कि अभय बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे। स्थानीय स्कूलों से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली से IIT की तैयारी की और मुंबई IIT से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अभय ने मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग का कोर्स किया और दिल्ली व कनाडा की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया। हालांकि, कोविड के दौरान उन्होंने कनाडा की नौकरी छोड़ दी और भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद अभय सिंह ने शिमला, मनाली और हरिद्वार जैसी जगहों पर घूमना शुरू कर दिया। उनके पिता करण ग्रेवाल का कहना है कि उन्होंने बेटे से आखिरी बार करीब छह महीने पहले बात की थी। तब से ही अभय ने परिवार से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि वह घर लौट आए, लेकिन बाबा बनने के बाद उसकी वापसी अब संभव नहीं लगती।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप