न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : सड़कों पर तो पुलिस वसूल रही जुर्माना और सेंट्रल जेल में गाइडलाइन पर लापरवाही, ढाई महीने में मिले 63 संक्रमित

सेंट्रल जेल में पुलिस को ही लापरवाही बरतते देखा गया जहां 910 क्षमता वाली जेल में 1245 कैदीयों को रखा गया हैं जबकि पिछले ढाई महीने में जेल के 63 बंदी काेराेना संक्रमित मिल चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 2:55:21

उदयपुर : सड़कों पर तो पुलिस वसूल रही जुर्माना और सेंट्रल जेल में गाइडलाइन पर लापरवाही, ढाई महीने में मिले 63 संक्रमित

कोरोना के इस दौर में पुलिस ने काेराेना गाइड लाइन की पालना कराने के लिए सड़कों पर सख्ती दिखाई और लापरवाही करने वाले लोगों के चालान काटे।इसका पता इस बात से ही लगता है कि शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।लेकिन इसके उलट सेंट्रल जेल में पुलिस को ही लापरवाही बरतते देखा गया जहां 910 क्षमता वाली जेल में 1245 कैदीयों को रखा गया हैं जबकि पिछले ढाई महीने में जेल के 63 बंदी काेराेना संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले दिनाें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे कुलदीप सूत्रकार ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया था। उन्हाेंने भी माना कि जेल में ओवर क्राउडिंग है, जिसके कम करने की जरूरत है।

जिले में पांच उपकारागृह हैं, जिनमें 405 बंदी रखने की क्षमता है। इसके उलट इनमें अभी 248 बंदी ही हैं, जबकि 157 की जगह खाली पड़ी है। ऐसे में सेंट्रल जेल से बंदियों को 5 सबजेल में बांटा जा सकता हैं। पांचाें उपजेलाें में से सिर्फ मावली में 27 की क्षमता के मुकाबले 32 यानी 5 बंदी ज्यादा हैं। सलूंबर में 84 की जगह 63, कानाेड़ 25 की जगह 20, झाड़ाेल 105 की जगह 37 और काेटड़ा 164 की जगह 96 ही बंदी हैं। सेंट्रल जेल की ओवर क्राउडिंग कम करने के लिए इन उप जेलाें में बंदियाें काे शिफ्ट किया जाए ताे इनके बीच साेशल डिस्टेंस हाे पाएगा। जेल काे अधिकारियाें इसके लिए मुख्यालय के निर्देशाें का इंतजार है।

नियमों का इतना कड़ा पहरा फिर भी मिले 63 संक्रमित

गत वर्ष मार्च में शुरु हुए काेराेना दाैर के बाद से जेल विभाग ने संक्रमण काे राेकने के लिए नियमाें का कड़ा पहरा बना रखा है। काेई भी आराेपी काेर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जात है ताे उसका काेराेना टेस्ट हाेता है। रिपाेर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उसे जेल के अंदर अन्य बंदियाें में शामिल नहीं किया जाता, बल्कि 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जाता है। क्वारेंटाइन अवधि पूरी हाेने के बाद फिर से काेराेना सैंपल लिया जाता है, रिपाेर्ट निगेटिव आती है तब ही उसे अन्य बंदियाें के साथ रखा जाता है। यहां तक कि अभी बंदियाें से उनके परिजनाें की मुलाकात भी वीडियाे काॅल के माध्यम से कराई जा रही है। नियमाें का इतना कड़ा पहरा हाेने के बाद भी 63 बंदी संक्रमित हाे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल