कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक सुर्खियों में आईं Monalisa Bhosle, जिन्हें लोग मोनी भोसले के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में Farmaan Khan के साथ विवाह किया है और अब शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा केरल में हनीमून मना रहा है। कपल ने अपने खास पलों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें दोनों समुद्र तट के किनारे साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। परिवार की ओर से रिश्ते का विरोध होने के बाद दोनों ने सुरक्षा की मांग की थी और फिलहाल केरल में ही रह रहे हैं।
केरल में हनीमून मना रहा है कपलअपनी पहली फिल्म The Diary of Manipur को लेकर चर्चा में आईं मोनालिसा अब अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खबरों में हैं। शादी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी नई जिंदगी और परिवार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की थी। मोनालिसा ने बताया कि उन्हें केरल का माहौल काफी पसंद आया है और वहां के लोग भी उन्हें बहुत अच्छे लगे। इसी वजह से वह अपने पति के साथ फिलहाल वहीं रहने का फैसला कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई नई तस्वीरों में मोनालिसा और फरमान खान समुद्र किनारे हनीमून के पल एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों साथ खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आते हैं। मोनालिसा ने शर्ट और पैंट पहनी हुई है, जबकि फरमान खान बनियान और जींस में दिखाई दे रहे हैं।