न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रद्द हुईं दो फ्लाइट, 150 यात्रियों ने खूब किया हंगामा

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात तकरीबन 12 बजे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यहां करीब 150 यात्री आईजीआई टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 के सामने बनी मुख्य सड़क पर खड़े हो गए। इन यात्रियों की वजह से दूसरे लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Sep 2022 11:04:10

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रद्द हुईं दो फ्लाइट, 150 यात्रियों ने खूब किया हंगामा

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात तकरीबन 12 बजे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यहां करीब 150 यात्री आईजीआई टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 के सामने बनी मुख्य सड़क पर खड़े हो गए। इन यात्रियों की वजह से दूसरे लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल, दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी। जिस कारण लोग अपने पैसे रिफंड करने या फिर दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। यह हंगामा करीब 2 घंटे तक चलता रहा।

समाचार एजेंसी रॉयर्टस की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट यूनियन की एक दिनी हड़ताल की वजह से जर्मनी के लुफ्थांसा एयरलाइंस को गुरुवार को अपनी करीब 800 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी। इस कारण दुनिया भर में इस एयरलाइंस के करीब सवा लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

डीसीपी ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर रात 12:15 बजे सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट संख्या 1 के सामने मुख्य सड़क पर भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वहां लगभग 150 लोग मौजूद थे और इस वजह से ट्रैफिक की गति धीमी हो गई। ये लोग पैसे वापस करने या टर्मिनल भवन के अंदर मौजूद अपने रिश्तेदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग कर रही थी।

उन्होंने बताया, 'पूछताछ करने पर पता चला कि लुफ्थांसा एयरलाइंस की दो उड़ानें- दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जाने वाली फ्लाइट संख्या एलएच 761 और दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली फ्लाइट संख्या एलएच 763 रद्द कर गई हैं। पहली फ्लाइट तड़क 2:50 बजे 300 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली थी, जबकि दूसरी फ्लाइट की निर्धारित प्रस्थान रात 1:10 बजे थे और उसमें 400 यात्री थे।'

डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ करने पर यह पाया गया कि ये लोग फ्लाइट नंबर एलएच 761 और एलएच 763 के यात्रियों के परिवार के सदस्य या रिश्तेदार थे। जब उन्हें सूचित किया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ान रद्द कर दी गई है तो वे उत्तेजित हो गए। आईजीआई और सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला और कुछ ही देर में सभी लोग तितर-बितर हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन