न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 3 बच्चों समेत 6 जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 8:38:31

UP के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 3 बच्चों समेत 6 जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। यह जानकारी SSP आशीष तिवारी ने दी है। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस औऱ दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि ये हादसा जसराना क्षेत्र के पाढ़म कस्बे में हुआ है। यहां एक इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसने भीषण आग का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पुलिस और दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद हैं।

फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि मौके पर आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल आग बुझाने में जुटी हुई हैं। साथ ही 12 थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए बचावकर्मियों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। उन्होंने कहा कि हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी अंदर फंसा तो नहीं है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

टीम को घर के अंदर से 6 शव बरामद हुए। मरने वालों की पहचान मनोज कुमार रामनप्रकाश (35), नीरज पत्नी मनोज कुमार (35), हर्ष पुत्र मनोज कुमार (12), भारत पुत्र मनोज (8), शिवानी पत्नी नितिन (32), तेजस्वी पुत्री नितिन (3 माह) के रूप में हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात