न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में अब घर बैठे मिलेगी शराब, मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे ऑर्डर

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने देशी और विदेशी दोनों तरह की मदिराओं की होम डिलीवरी की इजाजत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 10:58:13

दिल्‍ली में अब घर बैठे मिलेगी शराब, मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे ऑर्डर

छत्‍तसीगढ़ के बाद अब दिल्ली में भी शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने देशी और विदेशी दोनों तरह की मदिराओं की होम डिलीवरी की इजाजत दी है। दिल्ली में मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए शराब की होम डिलीवरी होगी। बता दें कि आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के तहत एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी। इसके अलावा नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लाइसेंस धारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ही घरों में शराब की डिलीवरी कर सकेंगे।वहीं, छात्रावास, कार्यालय और संस्थान में शराब की कोई होम डिलीवरी नहीं की जाएगी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्‍ली में मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर करने पर भारतीय शराब के साथ विदेशी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। हालांकि इससे पहले भी दिल्‍ली में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति थी, लेकिन जब ईमेल या फैक्‍स के जरिए ऑर्डर मिलने के बाद लाइसेंस धारक को शराब पहुंचा सकते थे।

बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को शराब की होम डिलीवरी पर विचार करने का सुझाव दिया था, क्योंकि कोरोना महामारी के समय शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ होने की वजह से सोशल डिस्‍टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी थीं।

बहरहाल, दिल्‍ली में शराब की होम डिलीवरी की अनुमित सिर्फ एल-13 लाइसेंस धारकों को पहुंचाने की मिली है। इससे स्पष्ट है कि शहर भर में शराब की दुकानों को तुरंत शराब की होम डिलीवरी करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

शराब की दुकानें खोलने की उठी थी मांग

दरअसल, दिल्ली के शराबी लंबे समय से शराब की दुकानों को खोलने की मांग कर रहे थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि 31 मई से दिल्ली सरकार लॉकडाउन की शर्तों में ढील देते हुए शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति देगी। लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने के लिए पिछले हफ्ते दिल्ली के लेप्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक हुई थी जिसमें दिल्ली सरकार की तरफ से शराब की दुकानों को खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन लेफ्टिनेंट गवर्नर ने आशंका जताई थी कि शराब की दुकानें खोलने पर दुकानों के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सकेगा। इस वजह से शराब की दुकानों को खोलने का फैसला नहीं हो सका था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक