न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनरक्षक भर्ती: पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SOG ने इंदौर में दबोचा, बांसवाड़ा में किया गिरफ्तार

पिछले दो साल से ज्यादा समय से फरार चल रहे वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक के मास्टर माइंड शिक्षक हीराराम उर्फ हरीश सारण को एसओजी ने इंदौर में दबोचा, वहाँ से बांसवाड़ा लाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 2:06:52

वनरक्षक भर्ती: पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SOG ने इंदौर में दबोचा, बांसवाड़ा में किया गिरफ्तार

जयपुर। पिछले दो साल से ज्यादा समय से फरार चल रहे वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक के मास्टर माइंड शिक्षक हीराराम उर्फ हरीश सारण को एसओजी ने इंदौर में दबोचा, वहाँ से बांसवाड़ा लाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि पेपर लीक के संबंध में एसओजी में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसे एसओजी ने इंदौर में दबोचा। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि 13 नवंबर 2022 को हुई वन रक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर लीक होने की जानकारी मिलने पर 30 जून 2024 को बांसवाड़ा जिले के राजतलाब थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में अनुसंधान एसओजी कर रही है। इस मामले में पेपर लीक का मुख्य सरगना हीराराम उर्फ हरीश सारण मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। वह मूलतः गुढ़ामालानी (बाड़मेर) के सारणों की ढाणी का रहने वाला है और उदयपुर के भागलिया गांव की राजकीय प्राथमिक स्कूल में तृतीय श्रेणी शिक्षक है।

एसओजी की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी हीराराम ने 13 नवंबर 2022 को दोनों पारियों में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का सॉल्वड लीक पेपर अपने साथी डूंगरपुर निवासी अभिमन्यु सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर अभ्यर्थियों को पढ़वाया था। उन्होंने स्थानीय दलाल छगन पारगी, सकन सिंह खड़िया और प्रवीण मालवीया के जरिए अभ्यर्थियों को इकठ्ठा कर परीक्षा से पहले दोनों पारियों में पेपर पढ़वाया था। एसओजी ने इस मामले में तीनों दलालों के साथ ही अभिमन्यु सिंह, 9 अभ्यर्थियों और चार अन्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है।

इंदौर से बांसवाड़ा लाकर किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी हीराराम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी ने 17 अगस्त 2024 को 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। उन्होंने बताया कि हीराराम का ससुराल इंदौर में है। उसके 5 मार्च 2025 को ससुराल (इंदौर) आने की जानकारी मुखबिर के जरिए कांस्टेबल बनवारी लाल और गंगासहाय को मिली थी। उसे इंदौर पुलिस की मदद से हिरासत में लेकर बांसवाड़ा लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसे पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर 12 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है। उसके कब्जे से एक कार भी जब्त की गई है।

बना डमी अभ्यर्थी, दूसरों को भी दिलवाया पेपर

अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि उसने जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा-2015, ग्राम विकास अधिकारी व हॉस्टल वार्डन भर्ती परीक्षा-2016 में अन्य अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देकर उनकी नौकरी लगवाई थी। रीट- 2021 और तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा- 2023 में अन्य अभ्यर्थियों को स्थानीय दलालों के जरिए उसने डमी अभ्यर्थी भी मुहैया करवाए हैं। अब एसओजी पड़ताल में जुटी है कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर उसके पास कहां से और कैसे आया था। इसे लेकर एसओजी अनुसंधान और जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी