न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : पिता ने नहीं दिए 50 रूपये तो बेटे ने कर डाली चाकू मारकर हत्या, मांं भी घायल

दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसने बेटे को 50 रूपये नहीं दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 10:14:25

दिल्ली : पिता ने नहीं दिए 50 रूपये तो बेटे ने कर डाली चाकू मारकर हत्या, मांं भी घायल

दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसने बेटे को 50 रूपये नहीं दिए। घटना दिल्ली के भारत नगर इलाके की हैं। युवक अनिल ने बचाव में आई मां पर भी चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। दंपती को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरोपी के पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि अनिल ने सुबह में अपने पिता से पचास रुपये मांगे थे। जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई। अनिल कुछ देर वहां बैठा रहा और अचानक सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर हमला कर दिया।

मृतक की शिनाख्त महेंद्र पाल (70) के रूप में हुई है। वह सपरिवार वजीरपुर इलाके में रहता था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को महेंद्र को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में खून पड़ा मिला। पास ही एक चाकू भी पड़ा था। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महेंद्र पाल पर उसके बेटे अनिल ने चाकू से हमला किया है। साथ ही बचाव में आई मां शांति देवी को भी चाकू मारकर फरार हो गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि महेंद्र पाल की मौत हो चुकी है। महेंद्र के सीने पर चाकू के दो जख्म थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अनिल की तलाश में आस पास के इलाके में दबिश दी। इलाके में ही एक जगह पर आरोपी बैठा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म