न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में डेंगू का कहर जारी, रोज हो रहीं मौतें

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में डेंगू व अन्य घातक वायरल बुखारों का कहर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 8:29:41

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में डेंगू का कहर जारी, रोज हो रहीं मौतें

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में डेंगू व अन्य घातक वायरल बुखारों का कहर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। यहां 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हो गई। वहीं आगरा में डेंगू से रविवार को 1 मरीज की मौत हो गई। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों में से 16 में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान फिरोजाबाद में 8 माह के बच्चे और किशोरी समेत 4 मरीजों की मौत हो गई। जिले के सरकारी अस्पताल में रविवार को बुखार के 71 मरीज भर्ती कराए गए। कासगंज में एक किशोरी और एक युवती की मौत हो गई। मैनपुरी में बुखार से पीड़ित एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 74 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

मथुरा में डेंगू के 20 नए केस निकले हैं, जबकि बुखार पीड़ित एक बालक की मौत हो गई। मथुरा जिले में बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तर्ज पर काम शुरू कर दिया है। गांव-गांव निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं। डेंगू की पुष्टि होने वाले मरीज के स्वस्थ होने के बाद भी एक सप्ताह तक हालचाल लिया जा रहा है। जिले में सरकारी रिकार्ड में 385 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक बुखार से 16 मरीजों की ही मौत हो चुकी है। राज्य के उमरिया और अनूपपुर को छोड़ सभी जिलों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।

औसतन 125 मरीज मिल रहे

उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन औसतन 125 मरीज मिल रहे हैं। जनवरी से अब तक यहां 20 हजार सैंपल की जांच में 3900 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2200 से अधिक मरीज सिर्फ सितंबर में मिले हैं।

बुखार के तीसरे दिन प्लाज्मा हो रहा लीक

डेंगू का डी-2 स्ट्रेन घातक साबित हो रहा है। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डानीरज यादव ने बताया कि 14 अगस्त से अभी तक 70 से अधिक बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती हुए हैं। ब्लड में 45% रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिका) होती हैं, 55% प्लाज्मा होता है। डेंगू से पीड़ित मरीज में तीसरे दिन से खून की नलिकाओं से प्लाज्मा लीक होने लगता है। यह चौथे से छठे दिन तक सबसे अधिक होता है, इससे शरीर पर सूजन आ जाती है। ब्लड वाल्यूम कम हो जाता है। खून गाढ़ा होने लगता है और हीमोग्लोबिन का स्तर 12 से बढ़कर 17 से 18 तक पहुंच जाता है। इस दौरान उल्टी होना और शरीर में तरल पदार्थ की कमी होना घातक साबित हो सकता है। इसलिए डेंगू के मरीज में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल