न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: सरकार की हर शर्त मनाने को तैयार व्यापारी, कहा - 41 दिनों से दुकाने बंद है, वित्तीय संकट का करना पड़ रहा सामना

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भले ही लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन इसके साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार यानी 31 मई से लॉकडाउन में आंशिक रूप से ढील देने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 2:42:52

दिल्ली: सरकार की हर शर्त मनाने को तैयार व्यापारी, कहा - 41 दिनों से दुकाने बंद है, वित्तीय संकट का करना पड़ रहा सामना

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भले ही लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन इसके साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार यानी 31 मई से लॉकडाउन में आंशिक रूप से ढील देने का फैसला किया है। सरकार ने विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। कल से शुरू हो रही आंशिक ढील में बाजारों को बाहर रखने से दुकानदार चिंतित हैं। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि पिछले 41 दिनों से दुकाने बंद है ऐसे में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी बाजार खोलने की मंजूरी देने के लिए सरकार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे सरकार को दुकानों को कड़े नियमों के साथ खोलने का मसौदा तैयार कर भेजेंगे। व्यापारी वर्ग का कहना है कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए वे हर शर्त को मानने को तैयार हैं, लेकिन अब बाजारों को बंद रखना मुश्किल हो गया है।

कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) समेत अन्य कारोबारी संगठनों ने इस संबंध में उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को बाजारों को खोलने की स्थिति में पालन किए जा सकने वाले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का मसौदा भी भेजा है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल व दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विपिन आहूजा ने कहा कि 19 अप्रैल को जब लाकडाउन की घोषणा हुई थी तब संक्रमण दर 26.12% थी और संक्रमितों की संख्या 23,686 जो वर्तमान में अब करीब 1,100 है और संक्रमण दर 1.5% हैं। इसलिए अब कड़े मानकों के साथ कारोबार की अनुमति दी जानी चाहिए। वे इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं कि अभी तक उन्हें सरकार की ओर से मदद की कोई पहल नहीं हुई है।

ऐसे में पहले से ही आर्थिक संकटों से जूझ रहे व्यापारी अब वित्तीय रूप से पूरी तरह बर्बादी के मुहाने पर खड़े हैं, लिहाजा अब व्यापारिक गतिविधियों को शुरू किया जाना चाहिए।

कैट ने जारी बयान में बताया कि शनिवार को उसके एक वेबिनार में दिल्ली के 508 व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में बाजार को खोलने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव विजय प्रकाश जैन व दिल्ली के महासचिव हेमंत गुप्ता ने कहा कि बंद व्यापार के चले व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बदतर हुई है।

खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि पुरानी दिल्ली समेत कुछ अन्य स्थानों के बाजारों में कोरोना संबंधित दिशानिर्देशों के पालन में कठिनाई आ सकती है, लेकिन कनाट प्लेस, खान मार्केट, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्स समेत कई बाजार ऐसे हैं जो खुले-खुले हैं। वहां नियमों का आसानी से पालन कराया जा सकता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना को रोकें न कि पूरे शहर में लाकडाउन लगाएं।

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में 956 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,380 लोग ठीक हुए और 122 की मौत हो गई। अब तक 14.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,035 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक