न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में दोबारा स्कूल खुलेंगे या नहीं, असमंजस बरकरार; फैसला नहीं ले पा रही केजरीवाल सरकार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को कहा कि स्कूल खोलने को लेकर मैंने लोगों से सुझाव मांगे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 11:15:22

दिल्ली में दोबारा स्कूल खुलेंगे या नहीं, असमंजस बरकरार; फैसला नहीं ले पा रही केजरीवाल सरकार

राजधानी दिल्ली में दोबारा स्कूल खोलने को लेकर केजरीवाल सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। दोबारा स्कूल खोलने को लेकर दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव मांगे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को कहा कि स्कूल खोलने को लेकर मैंने लोगों से सुझाव मांगे थे। अभी तक करीब 30-35 हजार सुझाव आए हैं। इनमें से कुछ लोग स्कूलों को खोलना चाहते हैं, कुछ अभी भी डरे हुए हैं। हम इसकी स्टडी करा रहे हैं। इसके आधार पर कोई निर्णय होगा तो बताएंगे। स्कूल खुलेंगे कि नहीं समय पर बता दिया जाएगा।

सिसोदिया ने बीते सप्ताह कहा था कि दिल्ली में स्कूल और कॉलेज खोलने से पहले मैं स्कूल और कॉलेज के छात्रों, प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या अब हमें स्कूल और कॉलेज खोल देना चाहिए? अगर खोलना चाहिए तो आपके इस पर क्या सुझाव हैं?

सिसोदिया ने कहा था कि विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक स्कूलों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर अपने सुझाव 'delhischools21@gmail.com पर भेज सकते हैं और सभी की राय पर विचार करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया था, लेकिन अब, कई पड़ोसी राज्यों में स्कूल खुल गए हैं या खुल रहे हैं और दिल्ली में भी कोविड की स्थिति अब कंट्रोल में है। रोजाना करीब 70,000 कोविड जांच दिल्ली में की जा रही हैं, जिनमें से केवल 40 या 50 ही नए कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं। इसलिए, शिक्षण संस्थानों को खोलने का कोई भी फैसला लेने से पहले, हमें अभिभावकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और बच्चों के सुझाव इस बारे में लेने होंगे। सुझाव मिलने के बाद सरकार फैसला करेगी कि कैसे और कब शिक्षा संस्थानों को दोबारा खोला जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक