न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi: ब्रेन डेड 5 साल की मासूम के ऑर्गन माता-पिता ने किए दान, कही दिल छू लेने वाली बात

राजधानी दिल्ली में एक गरीब मां-बाप द्वारा लिए गए इस फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल, माता-पिता ने ब्रेन में लगी चोट की वजह से अपनी पांच साल सात महीने की बच्ची को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वे अपनी लाड़ली के अंगों को दान करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 9:26:06

Delhi: ब्रेन डेड 5 साल की मासूम के ऑर्गन माता-पिता ने किए दान, कही दिल छू लेने वाली बात

राजधानी दिल्ली में एक गरीब मां-बाप द्वारा लिए गए इस फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल, माता-पिता ने ब्रेन में लगी चोट की वजह से अपनी पांच साल सात महीने की बच्ची को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वे अपनी लाड़ली के अंगों को दान करेंगे। उन्होंने यह फैसला लिया ताकि किसी और बच्चे के अंदर वे अपनी मासूम की धड़कने सुन सकें। शुक्रवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में माता-पिता ने अपनी नन्ही परी के अंग दान कर दिए।

वहीं टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बेटी की मौत से शोकाकुल पिता हरनरायण प्रजापति जो पेशे से दर्जी हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी बेटी नहीं रही लेकिन उसके अंगों की वजह से कम से कम किसी और का बच्चा तो बचेगा। इसलिए हमने अपनी बेटी के अंग दान करने का फैसला किया।'

एम्स में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉ दीपक गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब इतने छोटे बच्चे के परिवार ने ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन डेथ के बाद अंग दान करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा अंगदान दुर्लभ होता है। उन्होंने कहा, 'मैं परिवार को सलाम करता हूं। उन्होंने अपनी छोटी बेटी को खोने का गम भुला दिया और उसके अंग दान करने को तैयार हो गए ताकि किसी और को बचाया जा सके।'

डॉक्टर गुप्ता ने बताया, 'रोली नाम की लड़की को बुधवार को नोएडा में अपने घर पर खेलते समय कथित तौर पर बंदूक की गोली लग गई थी। सीटी स्कैन में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। '

उन्होंने कहा, 'जब उसे एम्स ले जाया गया, तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी। हमने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार शुक्रवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उसके बाद, हमारे सलाहकारों ने उनसे अंगदान के लिए अनुरोध किया और सहमति ली गई।'

डॉक्टरों ने ब्रेन डेड बच्ची का लीवर, दो किडनी, हार्ट वॉल्व और कॉर्निया लिया है। मासूम की किडनी एम्स में एक बच्चे में प्रत्यारोपित की गई, जबकि लीवर को NOTTO द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल को आवंटित किया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने लखनऊ के दूसरे बच्चे का लीवर ट्रांसप्लांट करने की तैयारी की थी। एम्स में ऑर्गन रिट्रीवल एंड बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन (ओआरबीओ) की प्रमुख डॉ आरती विज ने कहा कि इस साल संस्थान में किसी ब्रेन डेड व्यक्ति की ओर से यह चौथा अंगदान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका