न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पालम हत्याकांड: पहले दादी फिर पिता, मां और बहन को मारा, 4 घंटे तक घर में कत्लेआम करता रहा परिवार का इकलौता बेटा

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से लौटे 25 साल के एक युवक ने एक एक कर अपने ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में आरोपी के पिता, 75 साल की दादी, मां और बहन शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Nov 2022 12:23:09

पालम हत्याकांड: पहले दादी फिर पिता, मां और बहन को मारा, 4 घंटे तक घर में कत्लेआम करता रहा परिवार का इकलौता बेटा

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से लौटे 25 साल के एक युवक ने एक एक कर अपने ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में आरोपी के पिता, 75 साल की दादी, मां और बहन शामिल हैं। युवक का नाम केशव है। केशव ने इस कत्लेआम की शुरुआत दादी की हत्या से की। उसके बाद उसने अपने पिता, मां और बहन को मारा। केशव ने अपनी दादी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उन्होंने उसे ड्रग्स के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि केशव 10 साल से नशे का आदी था। हालाकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घरवालों की हत्या के समय केशव नशे में नहीं था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार में पहले झगड़ा हुआ था। उसके पास नौकरी नहीं थी। उसके परिवार के लोग उसे नौकरी करने के लिए कहते थे। इससे वह गुस्से में था। मंगलवार को भी उसने अपनी मां से पैसे मांगे, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। इसके बाद उसकी मां, पिता और बहन भी घर से बाहर नौकरी पर चले गए।

केशव शाम को वापस घर लौटा, उस वक्त उसकी दादी अकेली घर पर थीं। केशव ने शाम 5:30 बजे अपनी दादी से पैसे मांगे, जब उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद केशव ने उनकी हत्या कर दी। जब शाम 7:30 बजे केशव के पिता दिनेश जब नौकरी करके घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को खोजा। इस दौरान केशव ने चाकू मारकर उनकी भी हत्या कर दी। वह शव को बाथरूम में ले गया।इसके बाद रात 9 बजे जब केशव की मां दर्शन लौटी, तो उसने उनकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी। रात करीब 9:30 बजे जब केशव की बहन उर्वशी लौटी तो यह सब देखकर चौंक गई। वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। तभी केशव ने उसकी भी हत्या कर दी। उर्वशी की आवाज सुनकर चेचरे भाई कुलदीप वहां पहुंच गया। केशव वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। कुलदीप ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया।

कुलदीप का कहना है कि केशव अकसर घर में लड़ाई झगड़े करता था। वह आए दिन सब को धमकी देता था और मारपीट करता था। पुलिस के मुताबिक, केशव पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जब वे केशव को गिरफ्तार करके ला रहे थे, तो उसने कुलदीप को भी धमकी दी। उसने कुलदीप से कहा कि तुमने मुझे पकड़वाया है, मैं जेल से आने के बाद तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका