Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: ऑक्‍सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया का पलटवार, कहा - BJP हेडक्वॉर्टर में बैठकर तैयार हुई ये रिपोर्ट

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अप्रैल के महीने में ऑक्सीजन का संकट पैदा हुआ था,ऑक्सीजन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है जिसका पूरा बंटाधार किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 1:19:25

दिल्ली: ऑक्‍सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया का पलटवार, कहा - BJP हेडक्वॉर्टर में बैठकर तैयार हुई ये रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की एक पैनल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के पीक पर जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की डिमांड की। इससे 12 राज्यों की सप्लाई पर असर पड़ा। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठ से 12 राज्य प्रभावित हुए। आज सुप्रीम कोर्ट में ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की मांग को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा ने कहा, 'ऑक्सीजन को लेकर जिस प्रकार की राजनीति अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली सरकार ने की, आज उसका पर्दाफाश हुआ है।'

मनीष सिसोदिया का पलटवार

इसके कुछ समय बाद ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं। ये रिपोर्ट भाजपा हेडक्वार्टर में बैठकर बनाई गई है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अप्रैल के महीने में ऑक्सीजन का संकट पैदा हुआ था,ऑक्सीजन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है जिसका पूरा बंटाधार किया था। ये रिपोर्ट बीजेपी दफ्तर में बैठकर उन्हीं के नेताओ ने बनाई है। बीजेपी अब भारतीय झगड़ालू पार्टी हो गई है, जो झूठ बोलकर रोजाना किसी न किसी से लड़ती है। झूठ की इंतहा हो गई है।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'भाजपा के नेता जिस रिपोर्ट के हवाले से केजरीवालजी को गालियां दे रहे हैं, ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं। भाजपा झूठ बोल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी बनाई थी। हमने इसके मेंबर्स से बात की है। सबका कहना है कि उन्होंने कोई रिपोर्ट साइन ही नहीं की है। जब ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने कोई रिपोर्ट साइन ही नहीं की है, अप्रूव ही नहीं की है तो फिर ये रिपोर्ट है कहां? ये कौन सी रिपोर्ट है? कहां से आई है? क्या कोई ऐसी रिपोर्ट है ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की, जिसे मेंबर्स ने अप्रूव किया है और साइन किया है?' मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मैं चुनौती देता हूं भाजपा नेताओं को कि ऐसी रिपोर्ट लाइए। झूठ और मक्कारी की इंतेहा होती है और भाजपा उस चरम पर पहुंच गई है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि कानूनी मामलों में ऐसी चीजें ठीक नहीं है। अप्रैल में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हुआ था। जिनके लोग भर्ती थी, वो इस बात को जानते हैं। इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है, जिसने पूरे देश में ऑक्सीजन मैनेजमेंट का बंटाढार कर दिया।'

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'भाजपा के नेताओं को ये महाझूठ बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। भाजपा हेडक्वॉर्टर में बैठकर रिपोर्ट बनाते हैं ये लोग। इसके बाद अरविंद केजरीवालजी को गाली दी जाती है। ये उन तमाम लोगों को गाली दे रहे हैं, जिन्होंने केंद्र के मिसमैनेजमेंट के कारण अपने लोग खोए। मैं मोदीजी से निवेदन करता हूं कि अपने नेताओं को संभाल लें। ये भारतीय झगड़ा पार्टी बन गई है। अपने नेताओं को कुछ ढंग का काम दें।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका