Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3 कंबल, 1 बेडशीट...चावल, दाल और आलू-मटर की सब्जी, मनीष सिसोदिया ने कुछ यूं गुजारी तिहाड़ जेल में पहली रात

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का सोमवार को तिहाड़ जेल में पहला दिन था। मनीष तिहाड़ की जेल नंबर-1 में रह रहे हैं। वहीं उनके साथी सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। दोनों जेलों के बीच की दूरी करीब आधा किलोमीटर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Mar 2023 9:39:46

3 कंबल, 1 बेडशीट...चावल, दाल और आलू-मटर की सब्जी, मनीष सिसोदिया ने कुछ यूं गुजारी तिहाड़ जेल में पहली रात

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का सोमवार को तिहाड़ जेल में पहला दिन था। मनीष तिहाड़ की जेल नंबर-1 में रह रहे हैं। वहीं उनके साथी सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। दोनों जेलों के बीच की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। मनीष सिसोदिया को इस दौरान उनको 3 नए कंबल, 1 नई बेडशीट और रात को सोने के लिए कपड़े दिए गए। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि जेल नंबर 1 तिहाड़ परिसर में सबसे पुरानी है। बता दे, सिसोदिया को सोमवार को दोपहर के बाद जेल ले जाया गया था। एक अधिकारी ने बताया, 'जेल में जाने से पहले मनीष सिसोदिया को मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ बताया और फिर उनकी रिपोर्ट जेल अधीक्षक को भेजी गई।'
अधिकारी ने बताया, 'चूंकि मनीष सिसोदिया एक अंडरट्रायल कैदी हैं, इसलिए वह अपनी सुविधा और जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत कपड़े पहन सकते हैं। जेल मैनुअल में इसकी अनुमति है। पहली रात के लिए उन्हें जेल से अतिरिक्त कपड़े मुहैया कराए जाएंगे। वह चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।'

एक अधिकारी ने कहा, 'हमने एक साबुन, एक बेडशीट, तीन कंबल और अन्य जरूरी चीजें भी भेजी हैं।'

अधिकारियों ने कहा कि लगभग 6:30-7:30 बजे, सिसोदिया को रात के खाने के लिए ले जाया गया, जहां उन्होंने रोटी, चावल, दाल और आलू-मटर की सब्जी खाई। जेल आने के दौरान, वह कोई सामान नहीं ले गए थे। जेल अधिकारियों ने कहा कि उनका परिवार या दोस्त बाद में उनके निजी कपड़े और सामान लेकर आएंगे। सोमवार को अदालत में, विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिसोदिया के भगवद गीता की एक प्रति, उनका चश्मा, एक डायरी और एक कलम ले जाने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से विपश्यना (ध्यान कक्ष) में रखे जाने के उनके अनुरोध पर विचार करने को भी कहा था। बता दें कि सोमवार को कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका