न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर पाबंदियों का दौर शुरू, मास्क हुआ अनिवार्य, नहीं लगाने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है जिसके बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 1:16:49

दिल्ली में फिर पाबंदियों का दौर शुरू, मास्क हुआ अनिवार्य, नहीं लगाने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है जिसके बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को लेकर पहले ही एसओपी जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को हुई DDMA की बैठक में मास्क अनिवार्य करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा DDMA मास्क न पहनने पर 500 रुपए के जुर्माने के नियम को फिर लागू कर सकता है। DDMA की बैठक में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर देने पर विचार बन रहा है।

इससे पहले केजरीवाल सरकार यह इशारा कर चुकी थी कि सरकार जल्द ही कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि को देखते हुए स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ स्कूली बच्चों के कोविड से संक्रमित होने की की खबरें आई हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि क्या स्कूलों को बंद करने का भी फैसला लिया जाएगा? मगर अब डीडीएमए ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में फिलहाल स्कूल बंद नहीं होंगे।

दिल्ली में कोरोना का क्या है ग्राफ

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 26% कोरोना के केस बढ़े हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 632 नए मामले आए, जबकि संक्रमण दर 4.42% दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है। विभाग ने कहा कि कोविड-19 के 632 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 4.42% है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 501 मामले और किसी की भी मृत्यु नहीं हुई थी, जबकि संक्रमण दर 7.72% थी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 517 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.21% दर्ज की गई थी। नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,69,683 हो गई, जबकि मृतक संख्या 26 हजार 160 रही। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 1,274 मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका