न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: पिता को जिंदा करने के लिए युवती ने किया 2 महीने के नवजात को अगवा, देने वाली थी बलि, पुलिस ने पकड़ा

दक्षिण पूर्वी दिल्ली इलाके में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। यहां, अपने मृत पिता को जिंदा करने के मकसद से एक युवती ने 2 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। युवती बच्चे की बलि देकर अपने पिता को जिंदा करना चाहती थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 5:10:04

दिल्ली: पिता को जिंदा करने के लिए युवती ने किया 2 महीने के नवजात को अगवा, देने वाली थी बलि, पुलिस ने पकड़ा

दक्षिण पूर्वी दिल्ली इलाके में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। यहां, अपने मृत पिता को जिंदा करने के मकसद से एक युवती ने 2 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। युवती बच्चे की बलि देकर अपने पिता को जिंदा करना चाहती थी। हालांकि, पुलिस ने अपनी सूझबूझ से 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अपहरणकर्ता की पहचान कोटला मुबारकपुर में रहने वाले मदन मोहन की 25 वर्षीय बेटी श्वेता के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार 10 नवंबर शाम करीब 4:00 बजे अमर कॉलोनी थाने में सूचना मिली कि पास के गढ़ी इलाके से करीब 2 महीने के मासूम को अज्ञात महिला ने अगवा कर लिया है। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता महिला उनसे सफदरजंग अस्पताल में मिली थी और खुद को जच्चा-बच्चा देखभाल के लिए काम करने वाले एनजीओ का सदस्य बताया था। उसने उन्हें मां और बच्चे को मुफ्त दवा और परामर्श देने का वादा किया। इस कड़ी में गुरुवार को वह उनके घर आई और बच्चे की नजदीकी केंद्र में जांच कराने के नाम पर उसे अपने साथ ले गई। बच्चे की मां ने बताया कि उसने अपनी 21 साल की भांजी ऋतु को भी महिला के साथ भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने ऋतु और बच्चे को अपनी कार में बैठाया। रास्ते में उसने ऋतु को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अपहरणकर्ता ने ऋतु को यूपी के गाजियाबाद में सड़क किनारे फेंक दिया, जहां होश में आने के बाद उसने अपने परिवार को इस पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत हरकत में आई। उसने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपहरणकर्ता की कार का नंबर पता लगाया। इस नंबर के सहारे पुलिस को महिला के घर का पता मिल गया। हालांकि जब वह उस जगह पहुंची तो युवती वाहं पर मौजूद नहीं थी। इस बीच पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि वह कोटला मुबारकपुर स्थित आर्य समाज मंदिर के पास शाम 4:00 बजे पहुंचने वाली है। पुलिस ने फिर उस जगह पर रेड मारकर आरोपी युवती को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी का पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पिछले महीने उसके पिता की मृत्यू हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान उसे पता चला कि एक ही लिंग के शिशु की बलि देने से उसके पिता फिर से जिंदा हो सकते हैं। इस अंधविश्वास को अंजाम देने के लिए उसने इलाके में नवजात लड़के की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान सफदरजंग अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में उसकी इस नवजात की मां से मुलाकात हुई, जिसके बाद उसने कथित रूप से अपहरण की साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्वेता का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसने 9वीं तक पढ़ाई की है और अपनी मां के साथ रह रही थी। वह पहले भी डकैती और चोरी के दो मामलों में आरोपी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका