Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का डराने वाला आंकड़ा, अस्पताल में भर्ती होने वाले 90% मरीजों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की चिंता के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में मौजूद मुख्य सचिव नरेश कुमार ने जिलाधिकारियों को मेट्रो स्टेशन, बाजार, मॉल, जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाने वाले वैक्सीनेशन कैंप की स्थिति जानने के लिए ग्राउंड पर जाने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 11:24:45

दिल्ली में कोरोना का डराने वाला आंकड़ा, अस्पताल में भर्ती होने वाले 90% मरीजों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज

दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 917 केस मिले हैं। यहां 4775 लोगों का टेस्ट किया गया था। राजधानी में 1566 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यहां 5000 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 563 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों को लेकर नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कोरोना के जो मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनमें से 90% ने कोरोना वैक्सीन की सिर्फ दो डोज ली हैं। वहीं, सिर्फ 10% रीज ही वैक्सीन की बूस्टर डोज के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की चिंता के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में मौजूद मुख्य सचिव नरेश कुमार ने जिलाधिकारियों को मेट्रो स्टेशन, बाजार, मॉल, जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाने वाले वैक्सीनेशन कैंप की स्थिति जानने के लिए ग्राउंड पर जाने के निर्देश दिए हैं।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि सभी अस्पतालों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। हालांकि, अब लोगों में लापरवाही देखने को भी मिल रही है और ये देखा गया है कि बहुत से लोग बूस्टर डोज नहीं ले रहे है। लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से पता चला है कि तीसरी डोज लगाने वाले लोग कोरोना के संक्रमण से ज्यादा सुरक्षित हैं।

मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है या सिर्फ पहली या दूसरी डोज ही ली है, उन सभी को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाना चाहिए। कोरोना के प्रसार को रोकने के प्रीकॉशनरी डोज लगाना जरूरी है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनकर निकलें, इससे ज़्यादातर मामलों को रोका जा सकता है। कोरोना के आंकड़ों की बात करें, तो देश में पिछले 24 घंटे में 9,062 केस मिले हैं। वहीं, 15,220 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस कम होकर 1,05,058 रह गए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट भी 2.49% रह गया है। जहां देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटा है, वहीं, दिल्ली में यह बढ़कर 20% के करीब पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका