न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर: घर पर हुए हमले पर बोले केजरीवाल- गुंडागर्दी से युवाओं में गलत संदेश जाएगा, देश के लिए जान भी हाजिर

अगर बीजेपी जैसी देश की बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा।' उन्होंने कहा, 'केजरीवाल इम्पोर्टेन्ट नहीं है, देश के लिए जान भी हाजिर है, हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, हमने झगड़े में 75 साल खराब कर दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Mar 2022 1:06:40

बड़ी खबर:  घर पर हुए हमले पर बोले केजरीवाल- गुंडागर्दी से युवाओं में गलत संदेश जाएगा, देश के लिए जान भी हाजिर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बुधवार को हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। अब यह मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) पहुंच गया है और इस पूरे मामले में एसआईटी जांच की मांग की गई है। इस बीच हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केजरीवाल ने कहा, 'अगर बीजेपी जैसी देश की बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा।' उन्होंने कहा, 'केजरीवाल इम्पोर्टेन्ट नहीं है, देश के लिए जान भी हाजिर है, हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, हमने झगड़े में 75 साल खराब कर दिए।'

दरअसल, दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर बुधवार को हमला हुआ था। इस दौरान उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों और बैरिकेड को भी तोड़ दिया गया था। इतना ही नहीं, गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए थे और घर के गेट पर भगवा रंग के पेंट फेंके गए थे। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। दरअसल, बीजेपी के कार्यकर्ता बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। ये विरोध प्रदर्शन केजरीवाल के विधानसभा में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर दिए बयान को लेकर था।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने कहा कि आईपीसी की धारा 186 (सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालना), धारा 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन), धारा 353 (सरकारी कर्मचारी को हमला या आपराधिक बल के जरिए कर्तव्य निर्वहन से रोकना) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उधर, आम आदमी पार्टी ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एक एसआईटी के गठन की मांग की है। भारद्वाज ने याचिका में मांग की है कि 'रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में SIT बननी चाहिए और जल्द से जल्द जांच शुरू हो ताकि सुबूत से छेड़छाड़ ना हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका