प्रदूषण के ख़िलाफ़ जंग में दिल्ली ने आज नया अध्याय लिखा है। आज से दिल्ली की सड़कों पर एक साथ 150 इलेक्ट्रिक AC बसें चलना शुरु हो गई हैं। मैंने भी बस में बैठकर सफ़र किया, इसमें à
आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को 24 मई से तीन दिन मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इस बस की खासियत है कि ये बसें धुआं नहीं छोड़ती हैं, इनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, 10 पैनिक बटन और दिव्यांगों के लिए रैंप आदि हैं।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुंडेला कलां, राजघाट और रोहिणी सेक्टर-37 में तीन डिपो पूरी तरह से विद्युतीकृत हो चुके हैं और इन 150 नयी बसों को रखने के लिए तैयार हैं। शेष 150 बसों के भी आने वाले महीने में शामिल होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को ई-बसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
परिवहन विभाग की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया, ‘डीटीसी के सभी अधिकारियों और संचालन दल को सूचित किया जाए कि वे डीटीसी की सभी इलेक्ट्रिक बस में उपरोक्त तीन दिन की अवधि के दौरान यात्रियों से टिकट खरीदने का आग्रह न करें।’
डीटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को ई-बसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त यात्रा की पेशकश की जा रही है।













