न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेमडेसिविर के नाम ठगी, खोल रखे थे 12 बैंक खाते, चढ़ा पुलिस के हत्थे

महिला का नाम अश्विगो अशेल्ली बताया गया है वहीं, उसका प्रेमी एलुमारा क्रिश्चियन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 3:46:28

रेमडेसिविर के नाम ठगी, खोल रखे थे 12 बैंक खाते, चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरोना महामारी का फायदा उठाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाली कैमरून निवासी एक महिला को शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने सोमवार को खानपुर देवली इलाके से गिरफ्तार किया है। महिला का नाम अश्विगो अशेल्ली बताया गया है वहीं, उसका प्रेमी एलुमारा क्रिश्चियन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपित के पास से दस सिम व पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपित अभी तक 40 लोगों को अपना शिकार बना चुके थे। आरोपितों ने पैसों को इधर-उधर करने के लिए देशभर के 12 बैंकों में खाते खोल रखे थे। पुलिस की ओर से अभी तक 23 लोगों की पहचान की गई है जिनकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपितों ने 7।5 लाख रुपये की ठगी की है। इसके अलावा खातों को सीज कर बचे हुए लोगों की भी पहचान की जा रही हैं जिनको इन्होंने अपना शिकार बनाया था।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, बीते दिनों रोहिणी सेक्टर 11 निवासी महिला राखी गुप्ता के रिश्तेदार कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने उनकी मदद करने के लिए आनलाइन सर्च किया तो उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। राखी ने जब उस नंबर पर काल किया तो उससे प्रिस्कि्रप्शन मांगा गया और रेमडेसिविर इंजेक्शन की प्रति वायल के लिए 5000 रुपये की मांग की गई। राखी ने जैसे ही पांच वायल के लिए उनके खाते में 25000 रुपये ट्रांसफर किए और वाट्सएप पर स्क्रीनशाट भेजा, उन्होंने राखी को ब्लाक कर दिया। इसके बाद राखी ने शाहबाद डेरी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए शाहबाद डेरी थाने के एसआइ प्रवीण, एएसआइ वत्स राज समेत आधा दर्जन महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। टीम ने दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद आरोपितों की लोकेशन का पता लगा लिया और रात को ही दिल्ली के खानपुर देवली पहुंच गई। टीम को पता लगा कि यहां पर कैमरून निवासी अश्विगो अशेल्ली नामक महिला रहती है। रात में जब उसका प्रेमी फ्लैट पर नहीं आया तो सुबह होते ही पुलिस ने अश्विगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित एलुमारा की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित खुद को रेमडेसिविर दवा का कारोबारी बताते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक