न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs PBKS : शानदार फॉर्म में दोनों टीम के टॉप-3 बल्लेबाज, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

दोनों टीमें अब तक IPL में 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से पंजाब ने 15 और दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 May 2021 1:56:51

DC vs PBKS : शानदार फॉर्म में दोनों टीम के टॉप-3 बल्लेबाज, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

IPL 2021 सीजन में आज डबल हेडर मुकाबला होने जा रहा हैं जिसका दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जो कि सीजन का 29वां मैच हैं। यह मैच ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लोकेश राहुल की पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने जा रहा हैं। दोनों टीमें अब तक IPL में 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से पंजाब ने 15 और दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। दोनों के बीच हुए पिछले 8 मैच में पंजाब ने 5 और दिल्ली ने 3 मैच में जीत हासिल की। हालांकि, इस सीजन में जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ, तो DC ने PBKS को 6 विकेट से हराया था। दोनों टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीत कर आ रही हैं।

कप्तान राहुल और गेल शानदार फॉर्म में

पंजाब टीम की बात करें, तो पिछले मैच में कप्तान राहुल और यूनिवर्सल बॉस गेल के अलावा पूरा मिडिल ऑर्डर फेल रहा। राहुल ने 91* रन और गेल ने 46 रन बनाकर अपने दम पर टीम को 179 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। लोअर ऑर्डर में सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार ने फिनिशर का रोल निभाया था और 17 बॉल पर 25 रन की नाबाद पारी खेली थी। बराड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन और बिश्नोई ने भी 19 रन देकर दो विकेट लिए। दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले और 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अब उनका सामना दिल्ली से है जिसका स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है।

पिछले मैच में मिडिल ऑर्डर रहा था फेल

वहीं, PBKS के मिडिल ऑर्डर में प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, दीपक हूडा और शाहरुख खान समेत 4 बैट्समैन कुल 12 रन बना सके थे। पूरन और शाहरुख तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर पवेलियन लौटे। ऐसे में इस मैच में प्रभसिमरन की जगह मयंक की वापसी हो सकती है। वे चोट की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। वहीं, पूरन के जगह डेविड मलान को मौका दिया जा सकता है। दीपक हूडा की जगह मनदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है।

दिल्ली का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में

दिल्ली की बात करें, तो टीम का टॉप ऑर्डर इतने जबरदस्त फॉर्म में है कि मिडिल ऑर्डर का अभी तक टेस्ट नहीं हो पाया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में भी हैं। धवन अब तक 311 और शॉ 269 रन बना चुके हैं जिसमें 71 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। किसी भी गेंदबाजी इकाई के लिए धवन और शॉ का सामना करना आसान नहीं है। DC की ओर से अब तक इस सीजन में कुल 12 बैट्समैन ने बैटिंग की है। उन्होंने कुल मिलाकर 1,112 रन बनाए हैं। इसमें से धवन, पृथ्वी और पंत ने मिलकर 779 रन यानी 70% रन बनाए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ शिमरॉन हेटमायर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में धवन ने 92 रन बनाए थे।

दिल्ली की गेंदबाजी दमदार

दिल्ली की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है। ऐसे में ललित यादव को बाहर रहना होगा हालांकि केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपने हुनर से टीम को संतुलन देते हैं। दिल्ली को तेज गेंदबाजी विभाग में बढ़त हासिल है। उसके पास अवेश खान, कैगिसो रबादा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है। अवेश अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि रबादा ने भी लय हासिल कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म