न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली vs पंजाब : नॉर्खिया की वापसी मजबूत करेगी टीम की गेंदबाजी, दोनों टीम हारी हैं अपना पीछला मैच

दिल्ली टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की वापसी हो सकती हैं जिससे दिल्ली की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। दोनों टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी और जीत दर्ज करना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 3:51:24

दिल्ली vs पंजाब : नॉर्खिया की वापसी मजबूत करेगी टीम की गेंदबाजी, दोनों टीम हारी हैं अपना पीछला मैच

रविवार को पहले डबल हेडर का दूसरा मुकाबला ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लोकेश राहुल की पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाना हैं। दोनों टीमों का बैटिंग लाइन अप बेहद मजबूत है। दिल्ली टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की वापसी हो सकती हैं जिससे दिल्ली की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। दोनों टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी और जीत दर्ज करना चाहेगी। दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स, जबकि पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। DC और पंजाब के बीच IPL में अब तक कुल 26 मुकाबले हुए हैं। इसमें से पंजाब ने 15 और DC ने 11 मैच में जीत हासिल की।

दिल्ली के दोनों ओपनर्स धवन और पृथ्वी शानदार फॉर्म में

दिल्ली के पास शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के रूप में दो बेहतरीन ओपनर्स हैं। हालांकि, RR के खिलाफ यह दोनों कुछ खास नहीं कर सके थे। पर अब तक धवन ने 2 मैच में 94 रन और पृथ्वी ने इतने ही मैच में 74 रन बनाए हैं। इसके अलावा दिल्ली टीम में अजिंक्य रहाणे के रूप में अनुभवी बल्लेबाज भी है। पंत फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। वे RR के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले दिल्ली के इकलौते बल्लेबाज थे। दिल्ली टीम मार्कस स्टोइनिस की जगह स्टीव स्मिथ को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है।

नॉर्खिया और रबाडा ने पिछले सीजन में कहर बरपाया था

लोअर ऑर्डर में डेब्यूटांट ललित यादव और क्रिस वोक्स भी अच्छी बैटिंग कर सकते हैं। दिल्ली की टीम ने इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 188 रन का टारगेट आसानी से चेज किया था। वहीं, नॉर्खिया के आने से दिल्ली की गेंदबाजी को और मजबूती मिली है। नॉर्खिया ने पिछले सीजन में रबाडा का बखूबी साथ निभाया था। उन्होंने 16 मैच में 22 विकेट लिए थे। जबकि, रबाडा ने 17 मैच में 30 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

अर्शदीप अपना सकते हैं उनादकट वाली स्ट्रैटजी

मुंबई की वानखेड़े पिच पर अब तक हुए मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली है। ऐसे में लोकेश राहुल vs क्रिस वोक्स, क्रिस गेल vs रबाडा, पृथ्वी vs मोहम्मद शमी और धवन vs अर्शदीप सिंह की टक्कर देखने को मिल सकती है। RR के जयदेव उनादकट ने दिल्ली के टॉप ऑर्डर को तहस नहस करके रख दिया था। ऐसे में अर्शदीप सिंह धवन और पृथ्वी के खिलाफ वही स्ट्रैटजी अपना सकते हैं।

पूरन की जगह मोइसेस हेनरिक्स को मिल सकती है जगह

पंजाब के लिए ओपनर मयंक अग्रवाल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन भी आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऐसे में पूरन की ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को मौका मिल सकता है। हेनरिक्स बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी रोल अदा कर सकते हैं।

एम अश्विन की जगह बिश्नोई को मिल सकती है स्पिन की कमान

CSK के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज शमी, जे रिचर्ड्सन और राइली मेरिडिथ ने कसी हुई गेंदबाजी की थी। 107 रन के आसान टारगेट को भी CSK ने 4 विकेट गंवाकर हासिल किया था। पंजाब की टीम मुरुगन अश्विन की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल कर सकती है।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े में 2019 में यहां 7 मैच खेले गए थे। इनमें से 6 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 160 रन से ऊपर का स्कोर बनाया था। 3 बार तो 185 से ऊपर का स्कोर बना। दिल्ली कैपिटल्स टीम अधिक आक्रामक अंदाज में खेलती है और यहां की पिच उसके खिलाड़ियों के बैटिंग स्टाइल के अधिक अनुकूल हो सकती है। टीमों का भरोसा तेज गेंदबाजों पर ही हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब