Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP ने में रखी 'The Kashmir Files' की स्क्रीनिंग, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की खाली रही कुर्सी

अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले ही The Kashmir files को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग क्यों उठ रही है। इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 3:43:55

BJP ने में रखी 'The Kashmir Files' की स्क्रीनिंग, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की खाली रही कुर्सी

अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kahmir Files)' भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका का रही है लेकिन फिल्म को लेकर सियासी पार्टियों में घमासान बढ़ता जा रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के व्यूज मिल रहे हैं। एक जो 32 साल के दर्द पर अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है और दूसरा जो फिल्म की सिर्फ आलोचना कर रहा है। आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि ये फिल्म मुस्लिमों के प्रति नफरत को बढ़ावा देने वाली है। वहीं, इस बीच महादेव रोड स्थित फिल्म डिवीजन में दिल्ली बीजेपी नेताओं ने कश्मीर फाइल्स की विशेष स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया लेकिन वे फिल्म देखने नहीं आए, तो ऐसे में बीजेपी नेताओं ने उनकी कुर्सी को खाली रखा।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले ही The Kashmir files को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग क्यों उठ रही है। इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा था कि 8 साल शासन करने के बाद भी एक प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो बड़े दुर्भाग्य की बात है, क्या जरूरत पड़ी ये सब करने की?
BJP ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी बीजेपी नेताओं के साथ फिल्म देखी। इसके बाद जमकर बयानबाजी भी हुई। राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा के सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि केजरीवाल बीरभूम की हिंसा पर एक भी शब्द नहीं बोले लेकिन अगर कोई दूसरे वर्ग का मामला होता तो जरूर बोलते। केजरीवाल तुष्टीकरण कर रहे हैं। प्रमोशन बीजेपी नहीं कर रही बल्कि दिल्ली के लोग कर रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इससे पहले केजरीवाल ने कई फिल्में tax free की हैं, लेकिन कश्मीर फाइल्स को इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि यह एक खास वर्ग से संबंधित नहीं हैं। आदेश ने कहा की केजरीवाल को रिक्वेस्ट की थी, पत्र भी भेजा था। लेकिन वे फिल्म देखने नहीं आए। ऊपर से विधानसभा के अंदर कश्मीरी पंडितो का मजाक उड़ाया गया।
अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के अनुपम खेर

सीएम केजरीवाल के फिल्म यूट्यूब पर डाल दो वाले बयान पर नाराजगी जताई है। अनुपम खेर की नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'अब तो दोस्तों द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना। आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है। उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है, लेकिन जो लोग इस त्रासदी का मजाक उड़ा रहे है। कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास कराएं।'

आपको बता दें कि हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका