न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंझावला केस: सामने आई पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सिर-रीढ़ और निचले हिस्से पर गंभीर चोटों की वजह से हुई मौत, नहीं हुआ रेप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित कंझावला इलाके में 20 साल की युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई। इस रिपोर्ट में लड़की के सिर-रीढ़ और निचले हिस्से पर गंभीर चोटें लगने से मौत की बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 4:35:11

कंझावला केस: सामने आई पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट,  सिर-रीढ़ और निचले हिस्से पर गंभीर चोटों की वजह से हुई मौत, नहीं हुआ रेप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित कंझावला इलाके में 20 साल की युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई। इस रिपोर्ट में लड़की के सिर-रीढ़ और निचले हिस्से पर गंभीर चोटें लगने से मौत की बात सामने आई है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे, लेकिन उसके गुप्तांगों पर ऐसे चोट के निशान नहीं मिले, जिससे रेप या यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सके। दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुड्डा ने बताया कि पोस्टमार्टम में लड़की के सिर, रीढ़ और निचले हिस्से पर गंभीर चोटें और अधिक खून बह जाने से मौत होना बताया गया है।

बता दे, 20 साल इस युवती की स्कूटी को कंझावला में एक कार ने टक्कर मार दी थी। कार में पांच लोग सवार थे। इसके बाद कार युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस कार में सवार पांचों लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि पीड़िता की मां तथा अन्य परिजनों ने कार एक्सीडेंट को मौत की वजह मानने से इनकार करते हुए पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई थी। इसके बाद मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया था, जिसके रिपोर्ट मंगलवार दोपहर उन्होंने पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। हालांकि पुलिस ने आगे की जांच के लिए एहतियातन पीड़िता का जींस, स्वाब सुरक्षित रख लिए हैं। पीड़िता का परिवार भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट बताया जा रहा है और उन्हें पीड़िता के अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया है। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन