Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब बिना झंझट एयरपोर्ट पर होगी एंट्री, मोबाइल में DigiYatra App से हो जाएंगे सारे काम

हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए दिल्ली और बेंगलुरू एयरपोर्ट ने घरेलू यात्रियों के फेसियल रिकॉग्निशन (Facial Recognition) के लिए एक ऐप 'डिजियात्रा (Digiyatra App)' की शुरुआत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 11:41:31

अब बिना झंझट एयरपोर्ट पर होगी एंट्री, मोबाइल में DigiYatra App से हो जाएंगे सारे काम

हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए दिल्ली और बेंगलुरू एयरपोर्ट ने घरेलू यात्रियों के फेसियल रिकॉग्निशन (Facial Recognition) के लिए एक ऐप 'डिजियात्रा (Digiyatra App)' की शुरुआत की है। इस ऐप के होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर एंट्री में होने वाली तमाम झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा। अभी इस ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसे फुल स्केल पर पेश किया जा सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी इसे घरेलू यात्रियों के लिए टी3 टर्मिनल पर शुरू किया गया है। इस टर्मिनल से एयर एशिया इंडिया (Air Asia India), एअर इंडिया (Air India), इंडिगो (IndiGo), स्पाइसजेट (Spicejet) और विस्तारा (Vistara) का परिचालन होता है।
डेल्ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अपने बयान में बताया है कि इस ऐप की मदद से से चेहरे की पहचान के आधार पर सभी चेकप्वाइंट पर यात्रियों की एंट्री होगी। एयरपोर्ट की एंट्री, सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट तीनों जगहों पर ऐप से ही काम हो जाएगा। DIAL ने कहा कि यह चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक पर आधारित बायोमीट्रिक इनेबल्ड सीमलेस ट्रैवल एक्सपीरियंस है। इसका लक्ष्य यात्रियों को बिना दिक्कतों के और बिना कागजातों के एयरपोर्ट पर एंट्री दिलाना है। बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने अलग से एक बयान में बताया कि डिजियात्रा बायोमीट्रिक बोर्डिंग सिस्टम के बीटा वर्जन को विस्तारा और एयर एशिया की उड़ानों में टेस्ट किया गया है। डायल ने बताया कि डिजियात्रा ऐप का बीटा वर्जन एंड्रॉयड ओएस के लिए प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। अगले कुछ सप्ताह के दौरान यह ऐप एप्पल के आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो जाएगा। BIAL ने कहा कि इस ऐप की मदद से यात्रियों को अब हवाई यात्रा करने के लिए कागजात लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। अब हर चेक प्वाइंट पर बायोमीट्रिक टेक्नोलॉजी से उनकी पहचान हो जाएगी। यह पूरा प्रोसेस बेहद सुरक्षित भी है। ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

अभी डिजियात्रा ऐप का इस्तेमाल करना पूरी तरह से यात्रियों की स्वेच्छा पर निर्भर है। जो यात्री इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को आधार के डिटेल्स देने होंगे। इसके अलावा उन्हें कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारियों के साथ एक सेल्फी भी अपलोड करने की जरूरत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका