न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से चीन में बिगड़े हालात, मेडिकल बंद, अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, शंघाई छोड़कर भाग रहे लोग

चीन के शंघाई में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन का हथकंडा अपनाते हुए तालाबंदी कर दी है। जिसके बाद लोग शहर छोड़ कर भाग रहे हैं। ढाई करोड़ की आबादी वाले शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों की भरमार है। यहां भारी संख्या में विदेशी रहते हैं, लेकिन कोविड के केस बढ़ने के बाद इन्होंने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Apr 2022 1:04:40

कोरोना से चीन में बिगड़े हालात, मेडिकल बंद, अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, शंघाई छोड़कर भाग रहे लोग

चीन के शंघाई में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन का हथकंडा अपनाते हुए तालाबंदी कर दी है। जिसके बाद लोग शहर छोड़ कर भाग रहे हैं। ढाई करोड़ की आबादी वाले शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों की भरमार है। यहां भारी संख्या में विदेशी रहते हैं, लेकिन कोविड के केस बढ़ने के बाद इन्होंने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मूवर्स शंघाई M&T के संस्थापक माइकल फाउंग ने कहा कि आम तौर पर हमें हर महीने करीब 30-40 ऑर्डर मिलते थे। लेकिन इस महीने इस तरह के ऑर्डर में भारी इजाफा हुआ है।

एजेंसी के मुताबिक शंघाई में कोविड के केस बढ़ने के बाद आलम ये है कि यहां लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। 10 विदेशी नागरिकों ने बताया कि उन्हें खाने का इंतजाम करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं, हर पल इस बात का भी डर बना रहता है कि घर को कोई सदस्य संक्रमित न हो जाए, अगर किसी को कोविड हो गया तो मरीज को आइसोलेशन में ले जाया जा रहा है, ऐसे में परिजनों को परिवार से दूर होने का डर भी सता रहा है।

शंघाई में एक विदेशी नागरिक जेनिफर ली ने बताया कि मैं यहां पर पिछले 11 साल से रह रही थी, लेकिन अब यहां से निकलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर में हमें ये अहसास हुआ कि इंसानों का जीवन और मेंटल हेल्थ इस सरकार के लिए कतई महत्वपूर्ण नहीं है।

कैब ड्राइवर वसूल रहे है मोटी रकम

शहर छोड़ने वाले लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मुसीबत हो रही है। कैब के लिए 500 डॉलर का भुगतान करना पड़ रहा है। हालांकि आमतौर पर एयरपोर्ट तक जाने का किराया महज 30 डॉलर होता है। इसके अलावा कुछ फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

एजेंसी के मुताबिक एक विदेशी नागरिक ने बताया कि उन्होंने और उनकी 5 महीने की बेटी ने पुडोंग एयरपोर्ट के फर्श पर सोकर 7 दिन गुजारे। खाने का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने जो भुगता है, वह खतरनाक है। मुझे बस अपने देश वापस जाने दो। मैं वहीं कुछ कर लूंगा।

शंघाई में कड़े लॉकडाउन की वजह से यहां खाने से लेकर बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अस्पतालों ने आपात स्थितियों में भी इलाज देने से हाथ खड़े कर दिए हैं, लिहाजा यहां रहने वाले लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दिन चीन में 11,285 नए मामले दर्ज किए हैं। इसमें अधिकांश लोग संक्रमित शंघाई के हैं, जबकि इस मेट्रोपॉलिटन शहर में कोविड से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हुई है।

चीन के बीजिंग शहर में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोविड की रोकथाम के लिए इस तरह के फैसले लेना जरूरी है, लिहाजा स्कूलों में कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि दोबारा से स्कूल कब बहाल किए जाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास का भी कोई विकल्प नहीं दिया गया है। इसके अलावा बीजिंग के चाओयांग जिले में दो हाउसिंग सोसाइटी के लोगों को घर के अंदर रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस क्षेत्र में कुछ क्लीनिक और व्यवसाय को भी बंद कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!