न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14-18 मई के बीच देश में होंगे 48 लाख एक्टिव मरीज, हर रोज मिलेंगे 4 लाख से ज्यादा संक्रमित: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि 14-18 मई के दौरान देश में एक्टिव मामले 38-48 लाख तक पहुंच सकता है जबकि 'नए' मामलों का पीक अगले 10 दिनों में 4.4 लाख तक पहुंच सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 11:54:29

14-18 मई के बीच देश में होंगे 48 लाख एक्टिव मरीज, हर रोज मिलेंगे 4 लाख से ज्यादा संक्रमित: रिपोर्ट

देश में अगले 2-3 हफ्तों तक कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने मैथमेटिकल मॉडल के जरिये देश में महामारी के समय और पीक की फिर से भविष्यवाणी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 14-18 मई के दौरान देश में एक्टिव मामले 38-48 लाख तक पहुंच सकता है जबकि 'नए' मामलों का पीक अगले 10 दिनों में 4.4 लाख तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी-कानपुर के मणींद्र अग्रवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'मैंने पीक टाइम के लिए वैल्यू का कैलकुलेशन किया है। लास्ट फेज तक संक्रमण इस सीमा के भीतर रह सकता है। अनिश्चितता का कारण यह है कि अंतिम फेज तक लगातार बदलाव हो रहा है।'

एक्टिव केस का पीक टाइम कब आएगा?

अग्रवाल ने दावा किया 'संक्रमण का एक्टिव केसेज का पीक टाइम 14 से 18 मई और नए मामलों का पीक टाइम 4-8 मई हो सकता है। पीक पर एक्टिव केस 38-48 लाख तक हो सकते हैं और एक दिन में अधिकतम 3.4 से 4.4 लाख तक नये मामले आ सकते हैं। '

इससे पहले अप्रैल के शुरुआत हफ्ते में इस मॉडल के तहत 15-20 अप्रैल के दरम्यान एक्टिव केस के पीक का अनुमान लगाया गया था। पुराने अनुमान में एक्टिव केस की संख्या 10 लाख होने की संभावना थी। यह आंकाड़ा पिछले साल सितंबर के बराबर था। हालांकि इन आंकड़ों को बाद में संशोधित किया गया। संशोधि आंकड़ों में अनुमान लगाया गयाकि 11-15 मई के बीच 33-35 लाख एक्टिव केस के साथ पीक आ सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यों से नए डेटा के कारण पैरामीटर बदलते रहे और इसीलिए पीक वैल्यू में बदलाव होता रहता है।

आपको बता दे, देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। देश के सभी राज्‍यों में एक जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। कहीं ऑक्‍सीजन की कमी है तो कहीं मरीजों के लिए अस्‍पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या रिकॉर्ड तोड़ रही है और देश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की सांस फूलने लगी है। रविवार को 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म