न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में मिले 58,097 नए मरीज, 500 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना विस्फोट हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामले 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 58,097 नए मामले आए जबकि 15,389 मरीज रिकवर हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 10:06:38

देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में मिले 58,097 नए मरीज, 500 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना विस्फोट हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामले 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 58,097 नए मामले आए जबकि 15,389 मरीज रिकवर हुए। हालांकि इस दौरान 534 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में इस समय कुल 35,018,358 मामले सामने आ चुके हैं और अभी 2,14,004 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी तेजी देखने को मिली है। फिलहाल देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। बता दें 199 दिनों में सबसे ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और 192 दिनों में पहली बार नए मामलों की संख्या 50 हजार के पार हुई है। वहीं 81 दिन में पहली बार 2 लाख से ऊपर एक्टिव केस हैं जो 85 दिनों में सबसे ज्यादा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,88,647 सैंपल टेस्ट किए गए। इस तरह कल तक कुल 68,38,17,242 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,681 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 216 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। हालांकि 2 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में 7,681 एक्टिव केस हैं। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 402 मामले जमशेदपुर में आये और संक्रमण से होने वाली दोनों मौतें यहीं की हैं।उन्होंने बताया कि इसके अलावा बोकारो में 162, धनबाद में 161 और कोडरमा में 152 मामले आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस समय 7,681 उपचाराधीन मरीज हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के राज्य में 992 नए मामले आए हैं और जीनोम सीक्वेंसिंग में 23 लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि इससे पहले सोमवार को कोविड के 572 मामले आए थे। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे और बढ़ाने तथा स्कूलों को 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 15 जनवरी तक छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कल गुरुवार से कोरोना कर्फ्यू अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को बताया कि कोरोना के करीब 5,500 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 8.5%दर्ज की गई, साथ ही कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया गया है, उसे लॉकडाउन के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। जैन ने पत्रकारों से कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए मुख्य तौर पर कोरोना वायरस का नया स्वरूप 'ओमिक्रॉन' जिम्मेदार है।

जैन ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 4,099 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 6.46% थी। वहीं, एक मरीज की मौत भी हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले बढ़ गए हैं और मंगलवार को कोविड-19 के करीब 5,500 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 8.5% दर्ज की गई।

ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 680 नए मामले सामने आये जो पिछले तीन महीने से ज्यादा समय में सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इनमें भुवनेश्वर के समीप एक अनुसंधान संस्थान के 31 छात्र भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के दैनिक मामलों की दर में 1.3% की वृद्धि देखी गई और इस दौरान सामने आए संक्रमितों में 119 बच्चे शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 18,466 लोग संक्रमित पाए गए। 4558 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 66,308 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर