न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 24 घंटे में 2.80 लाख नए कोरोना केस, 436 मरीजों की मौत; दिल्ली में लगातार 5वें दिन घटे मामले

देश में बीते 24 घंटे यानी मंगलवार को 2,80,218 नए कोरोना केस मिले हैं, लेकिन इस दौरान 1,87,215 मरीज ठीक भी हुए हैं। मंगलवार को 436 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 18 लाख 23 हजार 56 है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 08:41:14

देश में 24 घंटे में 2.80 लाख नए कोरोना केस, 436 मरीजों की मौत; दिल्ली में लगातार 5वें दिन घटे मामले

देश में बीते 24 घंटे यानी मंगलवार को 2,80,218 नए कोरोना केस मिले हैं, लेकिन इस दौरान 1,87,215 मरीज ठीक भी हुए हैं। मंगलवार को 436 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 18 लाख 23 हजार 56 है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में दोबारा नए केस 26% बढ़ गए हैं। यहां 39,207 नए कोविड ​​​​मामले मिले, जबकि 38,824 लोग ठीक हो गए। इस दौरान 53 मौतें भी दर्ज की गईं, जो तीसरी लहर में एक दिन में राज्य में सबसे ज्यादा मौत है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,659 हैं। आज राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मुंबई में कोविड के 6,149 नए मामले सामने आए हैं और 7 मरीजों की मौत हुई हैं। मुंबई पुलिस में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार मुंबई पुलिस के 28 और कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विभाग में सक्रिय केस 1273 हो गए हैं।

कर्नाटक में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 22% को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 41,457 नए मामले दर्ज किए गए और 20 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 27,156 लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि 7827 लोग ठीक हुए थे और 14 मरीजों की मौत हो गई थी। पॉजिटिविटी रेट 12.46% था। कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 32.88 लाख पर पहुंच गई है। 38465 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में लगातार 5वें दिन डेली केस में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11 हजार 684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज की गई। पॉजिटिविटी रेट 22.47% रही। राजधानी में एक्टिव केस 78 हजार 112 रह गए हैं। दिल्ली में 13 जनवरी के बाद से लगातार मामले घट रहे हैं। नेशनल कैपिटल में 13 जनवरी को 28 हजार 867 नए केस और 14 जनवरी को 24 हजार 343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20 हजार 718, 16 जनवरी को 18 हजार 286 मामले और 17 जनवरी को 12 हजार 527 मामले दर्ज किए गए।

केरल में मंगलवार को 28 हजार 481 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि 7303 मरीज ठीक हुए और 39 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 54.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,026 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 42 हजार 512 है। पॉजिटिविटी रेट 35.27% हो गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को 22 हजार 946 लोग संक्रमित पाए गए थे और 18 की मौत हुई थी।

तमिलनाडु में मंगलवार को 23 हजार 888 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। 15,036 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में कुल 29.87 लाख लोग संकमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,038 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1 लाख 61 हजार 171 है और पॉजिटिविटी रेट 16.87%। इससे एक दिन पहले सोमवार को 23 हजार 443 लोग संक्रमित पाए गए थे और 20 की मौत हुई थी।

गुजरात में मंगलवार को 17 हजार 119 नए कोरोना मामले सामने आए, जबकि 7883 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 174 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 79 हजार 600 हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.11% है। राज्य में सोमवार को 12 हजार 753 नए मामले सामने आए थे और 5 लोगों की मौत हुई थी।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 14 हजार 803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा 2173 नए रोगी लखनऊ में मिले हैं। राज्य में 20 हजार 191 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,984 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 101114 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.11% है।

राजस्थान में मंगलवार को 9 हजार 711 नए कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि 7056 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,019 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 69 हजार 388 हैं। पॉजिटिविटी रेट 12.05% है।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 10 हजार 430 नए कोरोना केस मिले हैं। इस दौरान 13 हजार 308 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.38% है। राज्य में अब तक कुल 19.17 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.41 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20 हजार 155 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1 लाख 55 हजार 711 हैं।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस से 5 हजार 614 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 10 लाख 69 हजार 904 हो गई। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 219 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 5,577 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और मरीजों की मौत हुई।

बिहार में मंगलवार को 4 हजार 551 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 786 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 145 लोगों की मौत हो गई। कुल 33 हजार 883 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 2.96% है। बिहार में मंगलवार को कोरोना वारयस के ओमीक्रोन स्वरूप के 40 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ओमीक्रोन के इन 40 नए मामलों में से छह चिकित्सकों समेत 22 मरीज पटना के हैं, जबकि मुजफ्फरपुर के 5 और गया के 3, जमुई और खगड़िया से 2-2 और सीतामढ़ी, कैमूर, समस्तीपुर और भागलपुर से 1-1 मरीज है।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल संक्रमित : 3,78,98,497
कुल रिकवरी: 3,55,72,631
कुल मौतें: 48,71,97

कोरोना को खत्‍म करना संभव नहीं है -WHO

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस को समाप्त करना संभव नहीं है क्योंकि ऐसे वायरस कभी खत्म नहीं होते और अंत में पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बन जाते हैं। अधिकारी ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि व्यवस्था में अंतर्निहित असमानताओं को ठीक करने के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण के साथ इस साल कोविड-19 ​​​​के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को समाप्त करना संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई