न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज रात से महाराष्ट्र के नंदुरबार में लॉकडाउन, गुजरात के इन शहरों में 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू; ये है अन्य राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र के नंदुरबार में आज रात यानि 31 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान स्‍थानीय बाजार, सिनेमाघर, मॉल और धार्मिक स्‍थल बंद रहेंगे। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 400 से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 9:42:13

आज रात से महाराष्ट्र के नंदुरबार में लॉकडाउन, गुजरात के इन शहरों में 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू; ये है अन्य राज्यों की स्थिति

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर चिंता जताते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार ने राज्यों को देते हुए कहा कि हालात बद से बदतर हो रहे हैं। देश पूरा देश जोखिम में है और किसी को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वहीं, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारों ने भी अब सख्‍त कदम उठाने शुरू कर दिए है। महाराष्ट्र के नंदुरबार में आज रात यानि 31 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान स्‍थानीय बाजार, सिनेमाघर, मॉल और धार्मिक स्‍थल बंद रहेंगे। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 400 से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। हालाकि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन कर निर्णय रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर सुनील चौहान ने बताया कि 31 मार्च से 9 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का जो फैसला लिया गया था उसे रद्द कर दिया गया है। हमने एनजीओ, अन्य संगठनों और राजनीतिक संगठनों के साथ चर्चा की है।

महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, छत्‍तीगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों के ज्‍यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। केंद्र ने साफ कर दिया राज्‍य अपने स्‍तर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सख्‍त कदम उठा सकते हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का मानना है कि दिशानिर्देशों का पालन कर ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।

गुजरात के इन चार शहरों में 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। गृह विभाग, गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार इन चारों शहरों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया गया लॉकडाउन 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। बता दे, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 12,041 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

छत्‍तीसगढ़ के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से छत्‍तीसगढ़ के रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार रात से ही लगा दिया गया है। इसके साथ यह भी संकेत दिए गए है कि अगर संक्रमण कम नहीं हुआ था तो पूर्ण लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। अधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह कहा जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल इसकी घोषणा कर सकते हैं। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद कोरबा, बालोद, कोंडागांव, रायगढ़, दंतेवाड़ा और बेमेतरा में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। वहीं, ​​​अंबिकापुर, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर-चंपा और जशपुर में रात 8 बजे से लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।

पंजाब में 10 अप्रैल तक बढ़ीं पाबंदियां

पंजाब में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 48 घंटे के 124 लोगों की मौत हुई वहीं 5 हजार 114 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इस दौरान 5 हजार 119 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पहले से जारी पाबंदी के आदेश 10 अप्रैल तक बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई ठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान स्कूल 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे और होटलों, सिनेमा घर व मल्टीप्लेक्स पर लगाई गईं पाबंदियां भी जारी रहेंगी। जिन जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है वहां ये जारी रहेगा। आपको बता दे, पंजाब में दो दिनों में सर्वाधिक 20-20 मौतें जालंधर व होशियारपुर में हुईं। लुधियाना में 18, अमृतसर में 11, कपूरथला में 8, पटियाला व नवांशहर में 7-7, गुरदासपुर, रोपड़ व संगरूर में 6-6, बठिंडा व पटियाला में 5-5, बरनाला व फतेहगढ़ साहिब में 2-2 और पठानकोट में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं अमृतसर में सबसे ज्यादा 688, लुधियाना में 672, जालंधर में 670, मोहाली में 559, पटियाला में 416, गुरदासपुर में 386, होशियारपुर में 378, कपूरथला में 256 औ्र नवांशहर में 191 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई।

पिछले 24 घंटे में 355 की हुई मौत

आपको बता दे, देश में बीते 24 घंटे में 53 हजार 125 नए केस आए, 41 हजार 217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र में ही 139 लोगों की मौत हुई। राज्य में यह लगातार 6ठा दिन था जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। covid19india.org से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके है। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.49 लाख का फ़िलहाल इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत