Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना की स्पीड बढ़ा रही चिंता, पिछले 24 घंटे में 1490 केस आए, संक्रमण दर 4% से ऊपर

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले लोगों को नई लहर की आशंका दे रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक संक्रमित मरीज जरुर बढ़ रहे है लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन अभी भी कम है। दिल्ली सरकार भी इस ओर लगातार इशारा कर रही है। कहा जा रहा है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 10:35:33

दिल्ली में कोरोना की स्पीड बढ़ा रही चिंता, पिछले 24 घंटे में 1490 केस आए, संक्रमण दर 4% से ऊपर

दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1490 केस आए हैं और 2 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले बुधवार को 1367 केस दर्ज किए गए थे। राजधनी में इस समय सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5250 पहुंच गया है और संक्रमण दर भी लगातार 4% से ऊपर बना हुआ है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले लोगों को नई लहर की आशंका दे रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक संक्रमित मरीज जरुर बढ़ रहे है लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन अभी भी कम है। दिल्ली सरकार भी इस ओर लगातार इशारा कर रही है। कहा जा रहा है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है।
वैसे कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया था कि दिल्ली का आर वैल्यू देश की तुलना में ज्यादा चल रहा है। IIT मद्रास द्वारा की गई स्टडी में सामने आया है कि दिल्ली का आर वैल्यू 2.1 है। देश का आर वैल्यू 1.3 चल रहा है। ऐसे में राजधानी की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। बता दे, आर वैल्यू का मतलब होता है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने और लोगों तक उस वायरस को पहुंचा रहा है।

IIT मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जयंत झा ने दिल्ली में बढ़ते मामलों पर कहा है कि अभी सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि एक संक्रमति व्यक्ति दो अन्य को भी संक्रमित कर रहा है। अभी हमें दिल्ली के लोगों के इम्यूनिटी स्टैटस के बारे में भी नहीं पता है। जो संक्रमित हो रहे हैं, वे क्या पहले भी हुए हैं या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है। वैसे दिल्ली सरकार की तरफ से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। अब टेस्टिंग भी रोजाना 30,000 से ज्यादा की जा रही है और अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर भी पूरा जोर रहा है। सरकार का जो एक्शन प्लान है उसके मुताबिक अस्पतालों में 65,000 अतिरिक्त बेड बढ़ाने पर फोकस है। सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज को पहले ही फ्री कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका