Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccination Update: दूसरे दिन ही धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, देशभर में लगाए गए 54 लाख टीके; मध्य प्रदेश में 96% की गिरावट

देशभर में 21 जून से शुरू हुआ कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) टीकाकरण (Corona Vaccination) का महाभियान अगले ही दिन धीमा पड़ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 9:21:28

Corona Vaccination Update: दूसरे दिन ही धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, देशभर में लगाए गए 54 लाख टीके; मध्य प्रदेश में 96% की गिरावट

देशभर में 21 जून से शुरू हुआ कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) टीकाकरण (Corona Vaccination) का महाभियान अगले ही दिन धीमा पड़ गया। पहले दिन सोमवार को 86 लाख से अधिक टीके लगाकर रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार 22 जून को वैक्सीन की कुल 54 लाख डोज लगाई गईं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा मध्य प्रदेश का है। आंकड़ों के अनुसार मध्‍य प्रदेश में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के महाभियान के तहत करीब 17 लाख वैक्‍सीन की डोज लगाई गई थीं। वहीं मंगलवार रात 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक यह घटकर 4,842 रह गई। यह 96% की गिरावट है। हरियाणा में भी सोमवार को 5,11,882 डोज लगाई गई थीं। लेकिन मंगलवार को रात 10 बजे तक वहां 1,28,979 डोज लगाई गईं। यह 75% की गिरावट है। आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार को 12 राज्‍यों में कोरोना का टीकाकरण धीमा पाया गया। इन राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और बिहार शामिल हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 (Covid 19) का कुल टीकाकरण कवरेज 29 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मंत्रालय के अनुसार 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में मंगलवार को टीके की 32,81,562 से अधिक खुराक पहली खुराक के रूप में और 71,655 दूसरी खुराक के रूप में दी गई।
टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के 6,55,38,687 से अधिक लोगों ने अपनी पहली खुराक लगवाई है। 14,24,612 से अधिक लोगों ने अपनी दूसरी खुराक लगवाई है।

बता दें कि 21 जून से 30 जून के बीच केंद्र सरकार ने 8 करोड़ वैक्‍सीन डोज लगाने का लक्ष्‍य रखा है। वहीं जुलाई में सरकार ने 24।8 करोड़ वैक्‍सीन डोज लगाने का लक्ष्‍य तय किया है।

बीते दिन 50,784 केस आए


देश में मंगलवार को कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 68,529 लोग ठीक हुए और 1,359 लोगों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,122 की कमी आई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है। 9 राज्यों में अब भी मिल रहे 1000 से ज्यादा मरीज

कोरोना के काबू होते हालात के बीच 9 राज्यों में अब भी रोजाना 1000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12000 से भी ज्यादा है।

भारत में अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन जल्द आ सकती है। कंपनी के CEO अल्बर्ट बौर्ला का कहना है कि वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है। मुझे उम्मीद है कि हम सरकार के साथ जल्द ही एक समझौते को अंतिम रूप देंगे।

कोरोना के कम होते मामलों के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने बुधवार को कहा कि यह वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं। बाकी के केस मध्य प्रदेश और केरल से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका