Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बढ़ने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में जर्मनी में 1.24 लाख नए मामले, शंघाई में मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

दुनिया में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है जो अब चिंता बढ़ा रहे है। जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जर्मनी में गुरुवार को 1.24 लाख नए केस आए। यहां 25 अप्रैल को 86,980 नए केस आए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Apr 2022 12:18:42

फिर बढ़ने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में जर्मनी में 1.24 लाख नए मामले, शंघाई में मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

दुनिया में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है जो अब चिंता बढ़ा रहे है। जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जर्मनी में गुरुवार को 1.24 लाख नए केस आए। यहां 25 अप्रैल को 86,980 नए केस आए थे। उधर, अमेरिका में भी 25 अप्रैल को 45,091 नए केस आए, जबकि 28 अप्रैल यह बढ़कर 57,985 पर पहुँच गए। इस लिहाज से 28% की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने बुधवार को कहा कि अमेरिका से महामारी अभी गई नहीं है। उधर, चीन के शंघाई में गुरुवार को 10,000 नए केस आए। सवा दो करोड़ की आबादी वाले चीन के बीजिंग में सभी स्कूल बंद कर शादी और अंतिम संस्कार पर रोक लगाई है। बीजिंग में दो करोड़ लोगों की कोरोना जांच का अभियान छेड़ा गया है। उधर, एशिया के एक दिन में सबसे 57,000 से ज्यादा केस द. कोरिया में आए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3303 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को 2,927 नए मामले सामने आए थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख, 68 हजार 799 हो गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक कुल 5 लाख 23 हजार 693 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 17000 के करीब पहुंच गई है। वर्तमान में भारत में कोरोना संक्रमण के 16,980 एक्टिव केस हैं। यह कुल केसों का 0.04% है। देश का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कुल 2,563 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 4 करोड़, 25 लाख, 28 हजार, 126 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस गेब्रेयासस ने फिर चेताया है कि कोरोना की अनदेखी करना दुनिया के लिए घातक होगा। गेब्रेयासस का बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब बुधवार को दुनियाभर में कोरोनाकाल के दौरान एक दिन में सबसे कम 15,668 मौतें दर्ज की गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका