न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, शंघाई शहित कई शहरों में आज से लॉकडाउन

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन लॉकडाउन होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 08:54:58

चीन में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, शंघाई शहित कई शहरों में आज से लॉकडाउन

चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की नई लहर आ गई है। सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू कर दिया। शंघाई के पुडोंग और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि इस नई लहर से चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन लॉकडाउन होगा।

यहां के लोगों को घर पर रहने को कहा गया है। घरों में सामान की डिलीवरी के लिए चेकपॉइंट बनाए गए हैं। आवश्यक नहीं माने जाने वाले ऑफिस और सभी व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को सस्पेंड कर दिया गया है। 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके पहले से लॉकडाउन की गिरफ्त में हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इजाफे के चलते शंघाई के थीम पार्क को पहले ही बंद कर दिया गया था।

चीन में मार्च माह में अब तक 56,000 से अधिक कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर मामले उत्तरपूर्वी प्रांत से आए हैं। शनिवार को दर्ज किए गए केवल 47 केस के साथ शंघाई में अपेक्षाकृत कम मामले सामने आए।

चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ वू जुनयू ने कहा कि चीन ‘जीरो कोविड’ के लक्ष्य का पालन करने की दिशा में काम कर रहा है।

‘जीरो कोविड’ नीति के तहत लॉकडाउन और करीबी संपर्क की जांच समेत बड़े पैमाने पर जांच, संदिग्ध व्यक्ति को घर पर पृथक-वास या सरकारी केंद्र में भेजना शामिल है।

चीन में टीकाकरण

चीन की टीकाकरण दर लगभग 87% है, ये वृद्ध लोगों में काफी कम है। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए राष्ट्रीय आंकड़ों से पता चला है कि 60 और उससे अधिक उम्र के 52 मिलियन से अधिक लोगों को अभी तक किसी भी कोविड -19 वैक्सीन का टीका नहीं लगाया गया है। बूस्टर दरें भी कम हैं, 60-69 के बीच केवल 56.4% लोगों को बूस्टर डोज़ मिला है, और 70-79 के बीच 48.4% लोगों ने टीके की खुराक दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा

आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी

Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा

फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार

'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात

जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे