न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धारमैया को लेकर मुश्किलों में कांग्रेस, अब TMC ने भी की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की माँग

सिद्धारमैया पर केस चलाने की मंजूरी के आर्टिकल सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, तो राहुल गांधी जी, क्या आप अपने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने को कहेंगे?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 12:35:06

सिद्धारमैया को लेकर मुश्किलों में कांग्रेस, अब TMC ने भी की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की माँग

नई दिल्ली। ज़मीन से जुड़े मामले में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जब से मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, भाजपा नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं अब टीएमसी ने भी सिद्धारमैया के मामले को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने अस्पताल में हुई तोड़फोड़ को आरोपी को बचाने की कोशिश बताया था। वहीं इंडिया गठबंधन के अन्य दलों ने ममता बनर्जी के समर्थन में आवाज उठाई है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। सिद्धारमैया पर केस चलाने की मंजूरी के आर्टिकल सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, तो राहुल गांधी जी, क्या आप अपने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने को कहेंगे? यह भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप है। पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर सही जानकारी लिए बिना ही आपने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी। ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए कदमों कीआपने जानकारी भी नहीं ली। तो क्या अब आप अपने सीएम पर कार्रवाई करेंगे?

गुरुवार को ही राहुल गांधी ने कहा था, मैं पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए और दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज में मिसाल बन जाए। वहीं पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की जगह आरोपी को ब चाने की कोशिश स्थानीय प्रशासन और अस्पताल पर बड़े सवाल खड़े करती है।

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में सांसद संजय सिंह ने कोलकाता की घटना को लेकर कहा था कि सीबीआई को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। बंगाल सरकार ने सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किए हैं लेकिन इन्हें और विस्तार देने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज, होटल जैसी जगहों पर जब घटनाएं होती हैं तो यह गंभीर मामला है। ममता बनर्जी इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। इसपर राजनीति की जरूरत नहीं है।

अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का पक्ष लिया था और कहा था कि वह महिलाओं का दर्द समझ सकती हैं। उन्होंने जरूरत के मुताबिक ऐक्शन भी लिया है। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने का फैसला किया. बीजेपी को इसपर राजनीति नहीं करनीचाहिे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी बनर्जी के कदमों की सराहना की।

सिद्धारमैया राजनीति में अब तक बेदाग थे। पिछले 10 साल में बीजेपी ने भी उनपर कोई केस नहीं दर्ज करवाया। वहीं अब तीन शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति दे दी गई है। उनकी पत्नी पार्वती बीएम को मैसूर के विजनगर लेआउट में 14 जगहों पर जमीन दी गई थी। यह जमीन केसारे गांव की जमीन के बदले मिली थी। इसपर मैसूर अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी का कब्जा था। दरअसल उन्हें मुआवजे के रूप में महंगी जमीन दी गई थी। सिद्धारमैया ने कहा कि इस आवंटन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

कांग्रेस के लिए सिद्धारमैया अहम नेता हैं। वह पिछले वर्गों के नेता हैं। कांग्रेस में उनका कद भी बड़ा है। ऐसे में सिद्धारमैया को लगा झटका कांग्रेस के लिए भी झटका है। ऐसे में विरोधियों को आलोचना का मौका मिल गया है। सिद्धारमैया को राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री