न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : बेटी के शव को कंधे पर लादकर 10KM पैदल चला पिता, Video वायरल

छत्तीसगढ़ दिका एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने के चलते पिता को अपने कंधे पर ही शव को लेकर अस्पताल से घर जाना पड़ा। अस्पताल से घर तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 1:16:51

छत्तीसगढ़ : बेटी के शव को कंधे पर लादकर 10KM पैदल चला पिता, Video वायरल

छत्तीसगढ़ दिका एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने के चलते पिता को अपने कंधे पर ही शव को लेकर अस्पताल से घर जाना पड़ा। अस्पताल से घर तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सरगुजा के अधिकारियों ने बताया कि ये मामला जिले के लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी से कार्रवाई करने के लिए कहा है।

सिंहदेव ने अंबिकापुर में कहा, 'मैंने वीडियो को देखा है। ये विचलित करने वाला है। एक व्यक्ति बच्ची के शव को कंधे पर ले जा रहा है। इस मामले का संज्ञान लिया गया है और सीएमएचओ को इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया है।'

सिंहदेव के मुताबिक अधिकारियों ने बताया है कि एम्बुलेंस वहां पहुंच गया था, लेकिन उससे पहले ही परिजन शव लेकर अस्पताल से निकल चुके थे।

सिंहदेव ने कहा, 'ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार को गाड़ी का इंतजार करने के लिए समझाना चाहिए था। उन्हें ये सुनिश्चित करना चाहिए था कि ऐसी घटना न हो।'

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7 साल की बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद उसके पिता एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही बेटी के शव को कंधे पर लादकर घर चले गए। जिले के अमदला गांव के रहने वाले ईश्वर दास अपनी बीमार बेटी सुरेखा को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।

स्वास्थ्य केंद्र के ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ विनोद भार्गव ने बताया कि ईश्वर दास जब बच्ची को लेकर अस्पताल आए थे, तब उसका ऑक्सीजन का लेवल 60 के करीब था।

भार्गव के अनुसार, ईश्वर दास ने बताया कि बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार था और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर लिया, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। भार्गव ने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ती गई और करीब 7:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों से कहा गया था कि एम्बुलेंस को बुलाया है, लेकिन एम्बुलेंस सुबह 9:30 बजे अस्पताल पहुंचा, तब तक पिता अपनी बेटी के शव को लेकर वहां से चला गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत