न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM भूपेश बघेल ने दिखाई 'The Kashmir Files' में दिलचस्पी, पक्ष और विपक्ष के विधायकों को दिया फिल्म देखने का न्योता

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हम फिल्म देखेंगे और निश्चित रूप से इस पर प्रतिक्रिया देंगे। मैंने विधायकों को भी फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Mar 2022 5:50:02

CM भूपेश बघेल ने दिखाई 'The Kashmir Files' में दिलचस्पी, पक्ष और विपक्ष के विधायकों को दिया फिल्म देखने का न्योता

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उन पर हुए अत्याचार को लेकर बनी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालाकि, फिल्म को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। बीजेपी जहां एक ओर इस फिल्म के समर्थन में उतरकर कांग्रेस को घेर रही है, तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर फिल्म के जरिए नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। इसी बीच कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पक्ष और विपक्ष के विधायकों को फिल्म देखने का न्योता दिया है।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हम फिल्म देखेंगे और निश्चित रूप से इस पर प्रतिक्रिया देंगे। मैंने विधायकों को भी फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है।

CM बघेल ने जानकारी दी है कि आज बुधवार को विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों (पक्ष-विपक्ष सहित) को एक साथ 'कश्मीर फ़ाइल्स' फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है। आज रात 8 बजे राजधानी के एक सिनेमा हॉल में हम सभी विधायक और आमंत्रित नागरिक एक साथ फिल्म देखेंगे।

फिल्म से जीएसटी हटाने की मांग

हालांकि, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर केंद्र सरकार के पाले में गेंद डाल दी है। CM भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिए कहा है, भाजपा के विधायकगणों ने मांग की है कि 'कश्मीर फ़ाइल्स' को टैक्स फ़्री कर दिया जाए। मैं माननीय प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे इस फिल्म से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने की घोषणा करें। पूरे देश में फ़िल्म टैक्स फ्री हो जाएगी। बघेल ने कहा कि जीएसटी की वजह से टैक्स का आधा हिस्सा केंद्र के पास चला जाता है इसलिए पीएम फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करना चाहिए।

अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार स्टारर और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म सभी बीजेपी शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है। कश्मीरी पंडितों पर बनाई गई इस फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।

congress,chhattisgarh,cm bhupesh baghel,the kashmir files

गृह मंत्री अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम

बड़े पर्दे पर कश्मीर नरसंहार की कहानी को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद अब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, 'आपके प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अमित शाह जी। कश्मीरी लोगों और सुरक्षा बलों के मानवाधिकारों के लिए आपका निरंतर प्रयास सराहनीय है। एक शांतिपूर्ण और समृद्ध कश्मीर के लिए आपका दृष्टिकोण मानवता और भाईचारा को मजबूत करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग