न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs RR : देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दोनों टीम

दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक 50-50 नतीजों वाला रहा है। यानी दोनों ने दो-दो मैच खेलते हुए एक-एक मुकाबले में जीत हासिल की है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 4:17:53

CSK Vs RR : देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दोनों टीम

आज सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर आमना-सामना करने उतरेंगे। दोनों ही टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक 50-50 नतीजों वाला रहा है। यानी दोनों ने दो-दो मैच खेलते हुए एक-एक मुकाबले में जीत हासिल की है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम ओवर में जीत से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो अंक जुटाये। दोनों टीमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी। मजबूत बल्लेबाजी वाली इन टीमों की भिड़ंत का नतीजा इस बात से तय हो सकता है कि पावर प्ले में किसके कम विकेट गिरते हैं।

दोनों टीम की बल्लेबाजी गहरी

इस मैच की खासियत यह है कि दोनों टीमों के बैटिंग ऑर्डर में काफी गहराई है। राजस्थान के पास टॉप-3 में जोस बटलर और संजू सैमसन के फायर पावर के बाद मिडिल ओवर्स में डेविड मिलर, रेयान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, चेन्नई के पास भी फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड और मोइन अली के अलावा सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा और सैम करेन जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में अगर पिच बल्लेबाजों की मददगार हुई तो 200 रन से कम का स्कोर डिफेंड करना दोनों टीमों के लिए मुश्किल हो सकता है।

तेज गेंदबाज बिगाड़ सकते हैं टीम का समीकरण

वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन में अब तक हुए पांच मैचों के 10 पावर प्ले में 16 विकेट गिरे हैं। इनमें से 15 विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए हैं। यानी अगर अपने खिलाफ बड़ा स्कोर बनवाने से बचना है तो शुरुआती 6 ओवर में विकेट लेने ही होंगे। अच्छी बात यह है कि दोनों टीमों के पास शुरुआती ओवरों में विकेट लेने लायक गेंदबाज हैं। चेन्नई के दीपक चाहर बेहतरीन स्विंग कराते हैं, तो राजस्थान के पास भी चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट जैसे बेहतरीन विकल्प हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म