न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आनंद महिंद्रा ने इस ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर को बताया मैनेजमेंट प्रोफेसर, अपने CEO से बोले- 'जरा, इससे कुछ सीखो'

सोशल मीडिया पर इन दिनों चेन्‍नई का एक ऑटो ड्राईवर काफी चर्चा में है। इस ड्राईवर का एक वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर को मैनेजमेंट का प्रोफेसर बता रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 3:49:42

आनंद महिंद्रा ने इस ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर को बताया मैनेजमेंट प्रोफेसर, अपने CEO से बोले-  'जरा, इससे कुछ सीखो'

सोशल मीडिया पर इन दिनों चेन्‍नई का एक ऑटो ड्राईवर काफी चर्चा में है। इस ड्राईवर का एक वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर को मैनेजमेंट का प्रोफेसर बता रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक के CEO को इस शख्‍स से सीखने तक की सलाह दे डाली।

दरअसल, बेटर इंडिया ने चेन्‍नई के एक ऑटो ड्राइवर अन्‍ना दुरई (Anna Durai) का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें अन्‍ना के अनोखे मैनेजमेंट स्किल के बारे में बताया गया था।
आनंद महिंद्रा ने इसी ट्वीट को सांझा करते हुये लिखा, 'यदि एमबीए के छात्र इस ड्राइवर के साथ एक दिन बिताते हैं तो यह अनुभव प्रबंधन के लिए कम्प्रेस्ड पाठ्यक्रम पढ़ने जैसा होगा। यह आदमी न केवल एक ऑटो चालक है … बल्कि प्रबंधन का प्रोफेसर है।'

महिंद्रा ने केवल अन्‍ना को न केवल मैनेजमेंट का प्रोफेसर बताया, बल्कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक की सीईओ सुमन मिश्रा को टैग करते हुये लिखा, 'जरा, इससे कुछ सीखो'। सुमन मिश्रा ने भी इसका जवाब देते हुये लिखा, 'हम महिंद्रा इलेक्ट्रिक में इस मानसिकता को सीखने, सहयोग करने और बढ़ाने के इच्‍छुक हैं'।

अन्‍ना दुरई चेन्‍नई में ऑटो चलाते हैं। वे चेन्‍नई में बहुत मशहूर हैं। वे फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलते हैं। उनका ऑटो कोई साधारण ऑटो नहीं है। उनका ऑटो वाई-फाई इनेब्‍लड है। इसमें टीवी लगा है और एक छोटा-सा फ्रीज भी है। वे अपने ग्राहकों को ऑटो में लैपटॉप और टैबलेट भी उपलब्‍ध कराते हैं। मैगजीन और समाचार-पत्र भी पढ़ने को देते हैं। कोविड-19 के इस दौर में उनके ऑटो में हैंड सैनेटाइजर भी मिलता है और मास्‍क भी। इन सब सुविधाओं के लिये वे ग्राहक से कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क भी नहीं लेते। बेटर इंडिया ने अन्‍ना के ऑटो रिक्‍शा और उनके जीवन पर एक वीडियो बनाया था। इसमें अन्‍ना ने ग्राहक जोड़ने के गुरों के बारे में बताया था। ये वीडियो देखकर ही आनंद महिंद्रा भी अन्‍ना के कायल हो गये और उसे मैनेजमेंट का प्रोफेसर बता दिया।

अन्‍ना दुरई ने बेटर इंडिया को बताया कि बचपन से ही उनका सपना बिजनेसमैन बनने का था। लेकिन, पारिवारिक कारणों के चलते उन्‍हें 12वीं कक्षा में ही स्‍कूल छोड़ना पड़ा। वे ऑटो चलाने लगे। दुर्रई का कहना है कि अपने इस निर्णय पर उन्‍होंने कभी स्‍वयं को नहीं कोसा और इसमें भी कुछ नया करके ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहक जोड़ने के लिये ग्राहकों की जरूरतों को समझा और उसी अनुसार अपने ऑटो में सुविधायें जोड़ते चले गये। आज उनके पास ग्राहकों की कोई कमी नहीं है।

अन्‍ना दुरई की मैनेजमेंट स्किल्‍स की कई कंपनियां कायल हैं। यही कारण है कि अब तक अन्‍ना हुंड्ई (Hyundai), वोडाफोन (Vodafone) और रॉयल इन्‍फील्‍ड (Royal Enfield) तथा Danfoss and Gamesa जैसी कंपनियों के कमर्चारियों को मैनजमेंट के गुर दे चुके हैं। कॉर्पोरेट ऑफिसेज में उनकी 40 स्‍पीच हो चुकी हैं और 6 TED talks भी कर चुके हैं। फेसबुक पर अन्‍ना के 10,000 से ज्यादा फॉलोवर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर