न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर ब्यूटीशियन अनीता चौधरी मर्डर केस की अब CBI करेगी जाँच, 6 टुकड़ों में मिली थी लाश, दो और आरोपी शामिल

अनीता चौधरी मर्डर से पहले आखिरी बार 27 अक्टूबर 2024 को अपने पार्लर के पास ऑटो में बैठती हुई नजर आई थी। जोधपुर के अनीता ब्यूटीशियन हत्याकांड में अब CBI जांच करेगी। पिछले साल 30 अक्टूबर 2024 को हुई इस हत्याकांड की गूंज पूरे राजस्थान सुनाई दी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 1:05:38

जोधपुर ब्यूटीशियन अनीता चौधरी मर्डर केस की अब CBI करेगी जाँच, 6 टुकड़ों में मिली थी लाश, दो और आरोपी शामिल

जोधपुर । देश भर में चर्चित हुए जोधपुर के अनीता हत्याकांड मामले में जोधपुर पुलिस द्वारा 30 जनवरी को चार्जशीट पेश करने के बाद सोमवार को सीबीआई की दिल्ली शाखा ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि सीबीआई ने इस प्रकरण में मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन के साथ-साथ प्रॉपर्टी व्यवसायी तैयब अंसारी और अनीता की सहेली सुनीता और सुमन को भी आरोपी बनाया है। मामले की जांच सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रणब दास करेंगे।

अनीता चौधरी के गायब होने के बाद सुनीता और अनीता के पति मनमोहन चौधरी के बीच का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रॉपर्टी व्यवसायी अंसारी का नाम आया था। सुनीता ने तैयब अंसारी पर अनीता को गायब करने का शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने तैयब अंसारी और सुनीता दोनों को लंबे समय तक हिरासत में रखा, लेकिन किसी तरह का सबूत नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ना पड़ा। बाद में पुलिस ने न्यायालय में इन दोनों का नार्को टेस्ट करने के लिए भी प्रार्थना पत्र दायर किया था, लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया था।

मामले में पुलिस ने 30 जनवरी 2025 को कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। इसमें सिर्फ गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा को ही आरोपी माना था। सोमवार को सीबीआई की एफआईआर में तैयब अंसारी और अनीता की सहेली सुनीता को भी आरोपी बनाया गया है।

अंसारी प्रोपर्टी डीलर है और परिवार का आरोप है कि उसके राजनीतिक रसूख के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही। संभवतया एक-दो दिन में सीबीआई की टीम जांच के लिए जोधपुर पहुंच सकती है।

बता दें कि 27 अक्टूबर 2024 को अनीता अपने पार्लर से गुलामुद्दीन के घर गई थी, जिसके बाद 30 अक्टूबर को उसका शव 6 टुकड़ों में गुलामुद्दीन के घर के बाहर से बरामद हुआ था. हत्या के बाद गुलामुद्दीन मुंबई भाग गया था, जिसे पुलिस ने 6 नवंबर को पकड़ा था. जोधपुर पुलिस के एडीसीपी सुनील पवार ने मामले की जांच कर 30 जनवरी को गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था.

21 दिन तक नहीं हुआ था अंतिम संस्कार

अनीता मर्डर केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर परिजनों ने कई दिनों तक शव नहीं उठाया था। आखिरकार, 21 दिन बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 19 नवंबर को सहमति बनी थी। इसमें सीबीआई जांच की अनुशंषा की शर्त भी शामिल थी।

28 नवंबर 2024 को राज्य सरकार ने इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंषा भेजी थी। सीबीआई के एफआईआर दर्ज नहीं करने पर परिवादी चौधरी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

कोर्ट की अगली सुनवाई से पहले FIR दर्ज

इसके बाद सरकार ने सुनवाई के दौरान जवाब पेश करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी, तो कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 27 फरवरी को तय कर दी थी।

इसी क्रम में गृह मंत्रालय की ओर से 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ और 3 फरवरी को सीबीआई ने यह एफआईआर दर्ज की। अब इसकी जांच उप अधीक्षक प्रणब दास को सौंपी गई है।

अनसुलझे सवालों पर पुलिस की चुप्पी, सिर्फ लूट के लिए हत्या माना

शहर के बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस शुरुआत से ही गफलत में ही नजर आई। पुलिस पर मनमर्जी करने के भी आरोप लगे। जांच को लेकर बने दबाव के बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट पेश कर सिर्फ गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी को ही आरोपी माना।

इनके अलावा तैयब अंसारी को लेकर पुलिस की चुप्पी के चलते कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं, जो अब भी बने हुए हैं। ऐसे में अब सीबीआई की जांच में इन सवालों से जुड़े जवाब सामने आने की उम्मीद परिजनों को है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी