न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में मिली बम की धमकी, कनाडा में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, तीन अन्य विमानों के लिए भी मिली

नई दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को उसे कनाडा के एक हवाई अड्डे पर उतारा गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 9:21:28

शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में मिली बम की धमकी, कनाडा में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, तीन अन्य विमानों के लिए भी मिली

नई दिल्ली। नई दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को उसे कनाडा के एक हवाई अड्डे पर उतारा गया है। इसके साथ ही घंटे भर के अंदर देश के कुल चार विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। बम की धमकी मिलने के बाद विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जा रहा है और उसकी गहन जांच की जा रही है।
एयर इंडिया के अलावा स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा के विमानों को भी ऐसी ही धमकी मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने विमानों की धमकी देने वालों का पता लगाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान संख्या एआई- 127 ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी के बाद एहतियात के तौर पर कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारी गई है।बयान में कहा गया, ‘‘निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों की यात्रा फिर से शुरू होने तक उनकी सहायता के लिए हवाई अड्डे पर एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है।’’ अधिकारी ने बताया कि इस उड़ान में बम रखे होने की धमकी मिली है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका जाने वाले एक विमान सहित चार विमानों को मंगलवार को एक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बम की धमकी वाले संदेश मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को विभिन्न हवाई अड्डों पर विशिष्ट आतंकवाद विरोधी दस्ते के साथ अलर्ट किया गया। सूत्रों ने बताया कि एक्स हैंडल से मंगलवार को जिन चार विमानों को धमकी दी गई उनमें जयपुर से अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (IX765), दरभंगा से मुंबई जाने वाला स्पाइसजेट का विमान (SG116), सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाला अकासा एयर का विमान (QP 1373) और दिल्ली से शिकागो जाने वाला एयर इंडिया का विमान (AI 127) शामिल है।

फ्लाइटरडार24 के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-127 ने नई दिल्ली से शिकागो के लिए सुबह 3:00 बजे (IST) उड़ान भरी थी और इसे अमेरिकी समयानुसार सुबह 7:00 बजे शिकागो में उतरना था लेकिन उससे पहले ही ईमेल के जरिए इस विमान में बम होने की सूना मिली, इसके बाद इसे कनाडा में लैंड कराया गया है। यह विमान बोइंग 777 है।

भारतीय समयानुसार शाम 5.38 बजे तक यह विमान कनाडा के एयरपोर्ट पर ही था और इसने आगे की उड़ान नहीं भरी थी। इस बीच, एयर इंडिया ने कहा है कि एयरलाइन्स के साथ-साथ अन्य स्थानीय एयरलाइन्स को भी हाल के दिनों में कई धमकियों का सामना करना पड़ा है। एक दिन पहले ही सोमवार को, मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया था। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान की गहन जांच की गई थी। विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में मिली बम की धमकी, कनाडा में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, तीन अन्य विमानों के लिए भी मिली

बम की धमकी के बाद सऊदी अरब से आ रहे इंडिगो विमान की जयपुर में आपात लैंडिंग

बम की धमकी के बाद सऊदी अरब से आई इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट सऊदी अरब के दम्मम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना था। अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के लिए फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, "हम दम्मम से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 98 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री