न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Toxic: टॉक्सिक में Yash की भारी फीस ने चौंकाया, कियारा और हुमा की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश की भारी फीस और कियारा आडवाणी व हुमा कुरैशी की कमाई चर्चा में है। जानिए ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट की फीस, रिलीज डेट और फिल्म से जुड़े सभी बड़े अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 5:14:27

Toxic: टॉक्सिक में Yash की भारी फीस ने चौंकाया, कियारा और हुमा की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। दमदार एक्शन, रहस्यमयी कहानी और स्टार पावर से सजी इस फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। खासतौर पर यश की एंट्री और उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़े सितारों की कथित फीस भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

नयनतारा: गंगा के रोल में दिखेगा दमदार अंदाज

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में ‘गंगा’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। फर्स्ट लुक में वह ऑल-ब्लैक आउटफिट और हाथ में बंदूक थामे दिखाई दीं, जिसने उनके किरदार की ताकत को साफ झलका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अहम भूमिका के लिए नयनतारा ने करीब 12 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।

तारा सुतारिया: ग्लैमर के साथ खतरे का तड़का

तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ का किरदार निभा रही हैं। यह रोल जितना स्टाइलिश है, उतना ही रहस्यमयी और खतरनाक भी बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो तारा को इस फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया गया है।

हुमा कुरैशी: एलिजाबेथ के रूप में दमदार मौजूदगी

हुमा कुरैशी ‘टॉक्सिक’ में ‘एलिजाबेथ’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। उनका रोल करिश्माई और प्रभावशाली बताया जा रहा है, जो कहानी को मजबूत आधार देता है। फीस की बात करें तो हुमा को इस फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं।

कियारा आडवाणी: नादिया के किरदार के लिए मोटी रक

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस एक्शन थ्रिलर में ‘नादिया’ का रोल निभा रही हैं। खबरों के अनुसार, इस किरदार के लिए कियारा ने लगभग 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है, जो उन्हें फिल्म की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल करती है।

रुक्मिणी वसंत: स्टाइल और वर्सेटिलिटी का मेल

‘कांतारा: चैप्टर 1’ में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली रुक्मिणी वसंत ‘टॉक्सिक’ में ‘मेलिसा’ के रोल में दिखाई देंगी। उनका किरदार मॉडर्न, स्टाइलिश और मल्टी-डायमेंशनल बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुक्मिणी ने इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक फीस ली है।

Yash: लीड रोल और सबसे बड़ी फीस
फिल्म के मुख्य नायक यश ‘राया’ के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यश इस प्रोजेक्ट में सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि को-राइटर की भूमिका भी निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने करीब 50 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो इस फिल्म की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली रकम मानी जा रही है।

यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत स्टारर ‘टॉक्सिक’ से सभी किरदारों के फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुके हैं, जबकि मेकर्स टीजर भी रिलीज कर चुके हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से होने वाला है, जिसने इसी साल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड